Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाड़ी में Airbag होने के बाद भी नहीं होती सुरक्षा की गारंटी, क्‍या हैं कारण और कैसे होगी सुरक्षा

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 05:00 PM (GMT+05:30)

    देश में हर रोज सैंकड़ों सड़क हादसे होते हैं। जिनमें कई लोग घायल हो जाते हैं। इन हादसों में बड़ी संख्‍या में कारें भी होती हैं। जिनमें लापरवाही के कारण ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. एयरबैग की संख्या बढ़ने से नहीं मिलती सुरक्षा की गारंटी

    2. सीट बेल्ट न लगाना, डैशबोर्ड पर सामान रखना खतरनाक

    3. सुरक्षित यात्रा के लिए सीट बेल्ट और स्‍पीड पर कंट्रोल जरूरी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर साल बड़ी संख्‍या में सड़क हादसे होते हैं। जिनमें लाखों लोग घायल होते हैं और कई लोगों की मौत हो जाती है। वाहन निर्माताओं की ओर से कारों को सुरक्षित बनाने के लिए अब एयरबैग की संख्‍या को लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। क्‍या ज्‍यादा एयरबैग होने से हादसा होने के बाद ज्‍यादा सुरक्षा मिलती है? हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।

    car airbag 020574

    कारों में मिल रहे ज्‍यादा एयरबैग

    भारत में सभी वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स के साथ कारों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इनमें न सिर्फ बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं बल्कि सेफ्टी फीचर के लिए एयरबैग को भी दिया जाता है। अब सभी निर्माताओं की ओर से अपनी अधिकतर कारों को छह एयरबैग के सेफ्टी फीचर के साथ ऑफर किया जा रहा है।

    legs on dashboard 020576 (1)

    एयरबैग से खतरा

    आमतौर पर एयरबैग हादसे के समय यात्रियों को गंभीर चोट से बचाने के काम आते हैं, लेकिन कई मामलो में लापरवाही बरतने के कारण यह बेहद खतरनाक भी हो सकते हैं। कई बार एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर होने के बाद भी लोगों की मौत हो जाती है।

    legs on dashboard 020575

    करते हैं लापरवाही

    कार के डैशबोर्ड पर कई लोग कई तरह का सामान रखते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग डैशबोर्ड पर पैर रखकर बैठते हैं। कुछ लोग तो कार चलाते हुए स्‍टेयरिंग के काफी पास रहते हैं। ऐसी स्थितियों में अगर हादसा हो जाता है तो एयरबैग से सुरक्षा की जगह ज्‍यादा गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

    खबरें और भी

    सीट बेल्‍ट न लगाने पर भी हादसा होता है गंभीर

    कई तरह की लापरवाही के साथ ही कई बार लोग कार में सीट बेल्‍ट नहीं लगाते। जिससे हादसा होने पर एयरबैग सही तरह से काम नहीं कर पाते और गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है।

    seat belt 020571

    क्‍या है सही तरीका

    एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक अगर कार में सुरक्षित सफर करना है तो कार में सीट बेल्‍ट को जरूर लगाना चाहिए। इसमें दिया जाने वाला प्री-टेंशनर जैसा फीचर अचानक लगने वाले झटके के समय कार सवार को उसी स्थिति में रोकने में काम आता है और एयरबैग से भी सुरक्षित दूरी बनाने में मदद करता है। जिस कारण कार में सवार लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है।

    car drive 020572

    स्‍पीड भी बढ़ाती है खतरा

    एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक नई कारों में दमदार इंजन मिल रहे हैं। इनके कारण कार को कुछ ही सेकेंड में 0 से 100 और 200 किलोमीटर तक की स्‍पीड पर भी आसानी से चलाया जा सकता है। हादसे के समय स्‍पीड भी खतरे को बढ़ाती है। कार में कितने भी सेफ्टी फीचर हों, लेकिन अगर स्‍पीड भी ज्‍यादा होगी तो हादसा गंभीर होने का खतरा भी उतना ही बढ़ जाता है। 

    car airbag 020573

    क्‍या होता है एयरबैग

    एयरबैग अपने नाम के मुताबिक ऐसा बैग होता है जिसमें एयर भरी जाती है। सामान्‍य स्थिति में इस सेफ्टी फीचर का काम नहीं होता। लेकिन अगर किसी कार के साथ हादसा हो जाता है तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह सेफ्टी फीचर एक्टिव हो जाता है और कार सवारों की जान बचाने का काम करता है। इसे बेहद मजबूत कपड़े से बनाया जाता है।