क्यों जल्दी खराब होती है कार की क्लच प्लेट? कहीं आप भी तो नहीं करते ये तीन गलतियां
अक्सर ड्राइवर की लापरवाहियों से कार की क्लच प्लेट जल्दी खराब हो जाती है। गाड़ी का पिक-अप कम होना, झटके लगना और चढ़ाई में दिक्कत आना इसके मुख्य संकेत ह ...और पढ़ें

अपनी कार की क्लच प्लेट को खराब होने से कैसे बचाएं?
HighLights
पिक-अप कम होना, झटके लगना क्लच खराब होने के संकेत है।
झटके से क्लच छोड़ना, पैर रखना कल्च प्लेट खराब करने की गलतियां है।
क्लच पैडल पर पैर टिकाकर ड्राइव करना क्लच प्लेट की उम्र कम कर देता है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अक्सर वाहन मालिकों को कार के क्लच प्लेट को लेकर शिकायतें रहती हैं। कई बार यह समस्या अचानक सामने आती है, लेकिन सच यह है कि ड्राइवर की कुछ लापरवाहियां क्लच प्लेट की उम्र को तेजी से कम कर देते हैं। यही वजह है कि कुछ गाड़ियों में क्लच प्लेट जल्दी जवाब देने लगती है, जबकि कुछ में यह लंबे समय तक सही चलती है। ऐसे में सवाल उठता है कि गाड़ी चलाते समय कैसे पहचानें कि क्लच प्लेट खराब हो रही है, और कौन-कौन सी गलतियां हैं जिनसे क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है? हम यहां पर आपको इसके बारे में विस्तार में बता रहे हैं, ताकि आप फिजूल खर्चे से बच सकें और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर बना सकें।
क्लच प्लेट खराब होने से पहले दिखने वाले संकेत
क्लच प्लेट अचानक खराब नहीं होती, बल्कि उससे पहले कुछ संकेत मिलते हैं। अगर आप समय रहते इन्हें पहचान लें, तो आगे की बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है।
1. पिक-अप लेते समय दिक्कत होना
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं और आपको लगता है कि पहले के मुकाबले गियर बदलने पर गाड़ी कम पिक-अप ले रही है, तो यह क्लच प्लेट की तरफ इशारा कर सकता है। ऐसी स्थिति में जब भी आप सर्विसिंग करवाने जाएं, तो क्लच प्लेट जरूर चेक करवाएं और जरूरत हो तो बदलवा दें। अगर ज्यादा दिक्कत हो रही है, तो आस-पास किसी लोकल मैकेनिक को भी दिखा सकते हैं।
2. गाड़ी में झटका महसूस होना
क्लच प्लेट खराब होने का एक बड़ा संकेत है गाड़ी का झटका देना। अगर आप तीसरे या चौथे गियर में शिफ्ट कर रहे हैं और गियर स्मूद तरीके से नहीं लग रहा, झटका महसूस हो रहा है, तो समझिए क्लच प्लेट में दिक्कत शुरू हो गई है।
3. चढ़ाई में समस्या आना
अगर आप गाड़ी को किसी ऊंचे स्थान पर चढ़ा रहे हैं और उस समय गाड़ी कमजोर महसूस हो या चढ़ाई में दिक्कत आए, तो यह भी क्लच प्लेट खराब होने का संकेत हो सकता है। इसका एक कारण यह है कि लापरवाही से ड्राइव करने पर क्लच प्लेट घिसने लगता है।
खबरें और भी
किन गलतियों से क्लच प्लेट जल्दी खराब हो जाती है?
कई बार क्लच प्लेट की खराबी की वजह पार्ट नहीं, बल्कि ड्राइवर की आदतें होती हैं। नीचे दी गई गलतियां क्लच प्लेट की लाइफ घटा देती हैं।
1. एकदम क्लच लेना और छोड़ना
अक्सर कुछ लोग टॉप गियर में जल्दी पहुंचने के चक्कर में तेजी से गियर शिफ्ट करते हैं और क्लच को झटके में दबाकर छोड़ देते हैं। इससे इंजन पर दबाव पड़ता ही है, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर क्लच प्लेट पर पड़ता है। सही तरीका यही है कि गाड़ी चलाते समय आराम से गियर बदलें, जिससे क्लच प्लेट की हेल्थ बनी रहती है और यह लंबे समय तक चलती है।
2. क्लच पैडल पर पैर रखकर गाड़ी चलाना
यह सबसे आम और बड़ी गलती है। कई लोग गाड़ी चलाते समय क्लच पैडल के ऊपर पैर टिकाकर रखते हैं। ऐसा अधिकतर कम अनुभव वाले ड्राइवर करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि अचानक जरूरत पड़ने पर क्लच जल्दी दबा पाएंगे। कुछ लोग इसे आदत में भी ले आते हैं। ऐसा करने से क्लच प्लेट पर लगातार दबाव बना रहता है, जिससे वह लगातार घिसता रहता है और उसकी लाइफ कम होती जाती है।
हमारी राय
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार की क्लच प्लेट लंबे समय तक चले और बार-बार बदलवाने का खर्च न आए, तो सबसे जरूरी है कि आप शांत तरीके से गियर बदलें और क्लच पैडल पर पैर रखकर ड्राइव न करें। साथ ही, अगर गाड़ी में पिक-अप कम लगे, झटका आए या चढ़ाई में परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और समय रहते क्लच प्लेट चेक करवा लें। इससे आपका पैसा भी बचेगा और ड्राइविंग भी स्मूद रहेगी।