Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 Maruti Suzuki Swift जल्द होगी लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन, जानें डिटेल

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 11:04 AM (IST)

    नई जानकारी सामने आई है कि 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट एक नए Z सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आने वाला है। इसमें आपको बहुत से एक्सटर्नल चेंज के साथ प्रीमियम ...और पढ़ें

    2024 Maruti Suzuki Swift जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें डिटेल
    2024 Maruti Suzuki Swift जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें डिटेल

    HighLights

    1. मारुति सुजुकी जल्द ही अपने 2024 Maruti Suzuki Swift को लॉन्च कर सकती है।
    2. 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट में एक्सटर्नल के साथ साथ इंटीरियर डिजाइन को भी अपडेट किया जाएगा।
    3. इस प्रीमियम इंटीरियर वाली कार में नया Z सीरीज पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जानी मानी कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपने 2024 Maruti Suzuki Swift को लॉन्च कर सकती है। आपको बता जें कि इसके नए वर्जन को कई बार टेस्टिंग में देखा जा चुका है, यानी कि आप जल्द ही इसके आने की उम्मीद कर सकते हैं।

    बताते चले कि 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट में एक्सटर्नल के साथ साथ इंटीरियर डिजाइन को भी अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा इस प्रीमियम इंटीरियर वाली कार में नया Z सीरीज पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। आइये इसके बारे में जानते हैं।

    जापान में 2023 में हुई लान्च

    जैसा कि हम जानते हैं कि इस नई पीढ़ी की स्विफ्ट को पिछले साल के आखिर में जापान में पेश किया गया था। टोक्यो में जापान मोबिलिटी शो 2023 के दौरान कंपनी ने इस कार को ग्लोबल लेवल पर शोकेस किया था।

    आपको बता दें कि कॉम्पैक्ट हैचबैक भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। इसे अब बिल्कुल नए वर्जन जल्द ही पेश किया जा सकता है, जिसमें ग्लोबल वर्जन की तरह ही अपडेट और चेंज मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें - Bharat Mobility Global Expo 2024: Volkswagen भारत में लॉन्च करेगी एंट्री लेवल Electric Car, जानिए डिटेल

    भारत में जल्द शुरु होगा प्रोडक्शन

    • नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी जल्द ही भारत में 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट का प्रोडक्शन शुरू करेगी।
    • उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।
    • इतना ही नहीं कंपनी कॉम्पैक्ट सेडान सिबलिंग डिजायर इस कैलेंडर साल में लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है इसे साल की दूसरी या तीसरी तिमाही के आखिर में तक एक बड़ा अपडेट मिलेगा।

    मिलेंगे ये खास अपडेट

    • आपको बता दें कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट पांच-सीटर कार है, जिसको हनीकॉम्ब मेश ग्रिल सेक्शन, इंटीग्रेट एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स और बोनट के साथ अपडेटेड हेडलैंप मिलेगा।
    • इसके अलावा इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर, रीडिजाइन एलॉय व्हील्स, अपडेटेड फॉग लैंप हाउसिंग की सुविधा दी जाएगी।
    • इसके पिछले दरवाजे के हैंडल को पुरानी तरह से ही डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसके इंटीरियर में भी कुछ अपडेट किए गए हैं, जो इसको प्रीमियम लुक दिया है।

    यह भी पढ़ें - Upcoming Compact MPVs: जल्द मार्केट में एंट्री करने आ रही हैं ये एमपीवी गाड़ियां, Tata और Nissan सहित शामिल हैं ये नाम

    खबरें और भी