यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2023 BMW M2 ग्लोबल मार्केट में हुई पेश ! मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस, जानें इसमें क्या कुछ खास
आपको बता दे नई बीएमडब्ल्यू एम 2 कूप पूरी तरह से नए डिजाइन के साथ आती है। 2023 BMW M2 के डिजाइन में दोनों ओर एलईडी डीआरएल के साथ स्लिम एलईडी हेडलैंप है ...और पढ़ें

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। 2023 BMW M2 globally unveiled : बीएमडब्ल्यू ने आधिकारिक तौर पर अपनी दूसरी पीढ़ी की M2 से पर्दा उठा दिया है। आपको बता दे नई बीएमडब्ल्यू एम 2 कूप पूरी तरह से नए डिजाइन के साथ आती है, इसके साथ ही कंपनी ने इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर को कई विशेषता और फीचर्स के साथ पेश किया है।

2023 BMW M2 इंजन
2023 BMW M2 को अब ब्रांड की S58 पावर यूनिट मिलती है, वही इंजन जो वर्तमान M3 और M4 को भी पावर देता है। हालांकि M2 में 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो चार्ज्ड इनलाइन-6 सिलेंडर इंजन को थोड़ा डी-ट्यून किया गया है, जो 453 bhp और 550 nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। वहीं इसके इंजन को या तो 6-स्पीड मैनुअल या 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जाता है, जो पीछे के पहियों को पावर भेजता है।
.jpg)
2023 BMW M2 स्पीड
कंपनी ये दावा करती है कि मैनुअल गियरबॉक्स वाला एम 24.1 सेकंड में 0-60 मील प्रति घंटे (0-96 किमी/घंटा) की स्पीड पकड़ने में सक्षम है, जबकि ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस वेरिएंट इसे 3.9 सेकंड में स्पीड पूरा कर लेता है। 2023 एम2 में 250 किमी/घंटा की इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित स्पीड है, है, जिसे वैकल्पिक एम ड्राइवर पैक के साथ 284 किमी/घंटा तक बढ़ाया जा सकता है।

2023 BMW M2 डिजाइन
डिजाइन के मामले में इसमें सामने की ओर होरिजेंटल किडनी ग्रिल है, जिसके दोनों ओर एलईडी डीआरएल के साथ स्लिम एलईडी हेडलैंप हैं। वहीं इसके सामने वाले बंपर के बीच में एक बड़ा एयर डैम है, जिसके दोनों तरफ चौकोर हवा मिलती है। कार में 19-इंच फ्रंट और 20-इंच रियर व्हील्स है। इसमें स्लिम एलईडी टेल लाइट्स और डिफ्यूज़र और क्वाड-एग्जॉस्ट टिप्स के साथ स्क्वैश रियर बंपर भी है।
खबरें और भी

2023 BMW M2 फीचर्स
दूसरी पीढ़ी की बीएमडब्ल्यू एम2 को 5 कलर ऑप्शन एल्पाइन व्हाइट, सैफायर मेटैलिक, ब्रुकलिन ग्रे मैटेलिक, टोरंटो रेड मैटेलिक और एक नया ज़ैंडवॉर्ट ब्लू के साथ पेश किया है। बीएमडब्ल्यू एम 2 एम स्पोर्ट सीटों के साथ आता है, एम कार्बन बाल्टी सीटों के साथ एक ऑप्शन के साथ किया जाता है। M2 में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड टेक के साथ 14.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और BMW का नवीनतम iDrive 8 सॉफ़्टवेयर और M-विशिष्ट कंट्रोल और कॉन्फ़िगरेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती है।