Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 Kawasaki Ninja 650 के बारें में जानें 5 खास बातें, इसमें क्या कुछ हुआ बदलाव

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 05:47 PM (GMT+05:30)

    कावासाकी इंडिया ने 2023 में अपनी Ninja 650 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके लॉन्च के साथ ही अपने पोर्टफोलियो को अपडेट किया है। इस स्पोर्ट्स बाइक को ...और पढ़ें

    2023 Kawasaki Ninja 650 के बारें में जानें 5 खास बातें
    2023 Kawasaki Ninja 650 के बारें में जानें 5 खास बातें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 Kawasaki Ninja 650 भारतीय बाजार में नए अपडेट के साथ लॉन्च हो चूकी है। इसका लुक काफी शानदार है, अगर आप अपने लिए एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस बाइक से जुड़ी कुछ खास बातें लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप इस बाइक को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

    बेहतर राइडस एड्स

    कंपनी ने इस बाइक में मिडलवेट स्पोर्ट्स टूरर पर दो-स्तरीय ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है। यह फीचर 2023 Z650 मोटरसाइकिल में भी है वही अनुमान हैं कि ये बाइक बहुत जल्द ही भारतीय बाजार में आ सकती है।  2022 Versys 650 पर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम का सेफ्टी नेट भी देता है। इसके साथ ही इसका टू लेवल इलेक्ट्रॉनिक एड्स विभाग में दोहरे चैनल ABS तकनीक से जुड़ी गहै। पहले के वेरिएंट की तरह ही कंपनी ने इस बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी के लाइट, और ब्लूटूथ के साथ कलर टीएफटी डिस्प्ले जैसी कई सुविधाओं को बरकरार रखा है।

    कलर और डिजाइन

    कंपनी ने इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है - एबोनी के साथ मैटेलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे, मैटेलिक मैट फ्लैट रॉ ग्रेस्टोन और एबोनी के साथ पर्ल रोबोटिक व्हाइट और एबोनी के साथ लाइम ग्रीन पेंट का ऑप्शन मिलता है। डिजाइन के मामले में 2023 निंजा 650 में ट्विन-पॉड हेडलाइट, फुल-फेयरिंग, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीट और कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट को बरकरार रखा गया है।

    इंजन

    2023 Kawasaki Ninja 650 में 649cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसके मोटर को छह स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। जो 8,000rpm पर 67 bhp का अधिकतम आउटपुट और 6,700rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

    खबरें और भी

    कीमत

    इसकी कीमत 7.12 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह अपने पुराने मॉडल की तुलना में 17 हजार रुपये अधिक महंगी है। इसकी टक्कर Moto Morini X-Cape और Seiemmezzo से है। 

    ये भी पढ़ें- 

    Grand Vitara और Hyryder खरीदने का प्लान? जानिए क्या है वेटिंग पीरियड

    PMV EaS-E: देश की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च