Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 Bajaj Pulsar N160 नए बदलावों के साथ जल्द होगी लॉन्च, जानिए इंजन से लेकर नए फीचर्स तक की डिटेल

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 08:00 AM (IST)

    2023 Bajaj Pulsar का डिजाइन मौजूदा Pulsar N160 जैसा ही होगा। उम्मीद है कि मोटरसाइकिल में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप आई-ब्रो जैसी स्लीक और फास्ट एलईडी डे ...और पढ़ें

    2024 Bajaj Pulsar N160 को नए अपडेट के साथ पेश किया जाएगा।
    2024 Bajaj Pulsar N160 को नए अपडेट के साथ पेश किया जाएगा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bajaj Auto ने Pulsar Series की दम पर अच्छी पहचान बनाई है। घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता पिछले कई वर्षों से अपनी मोटरसाइकिलों की रेंज को लगातार अपडेट कर रही है।इसी कड़ी में कंपनी अब Pulsar N160 के अपडेटेड वर्जन पर काम कर रही है, जो एक पेपी और शक्तिशाली 160 सीसी इंजन के साथ नेकेड स्ट्रीटफाइटर है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    डिजाइन

    2023 Bajaj Pulsar का डिजाइन मौजूदा Pulsar N160 जैसा ही होगा। उम्मीद है कि मोटरसाइकिल में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, आई-ब्रो जैसी स्लीक और फास्ट एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स बरकरार रहेंगी। बजाज पल्सर एन160 के शार्प डिजाइन की बदौलत पूरा स्पोर्टी कम्यूटर लुक मोटरसाइकिल के आगामी अपडेटेड अवतार में भी अपरिवर्तित रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Mahindra Scorpio N को लेकर जारी हुआ नया अपडेट, नहीं मिलेंगे अब ये फीचर्स; चुकानी होगी ज्यादा कीमत

    फीचर्स

    नई N160 का आगामी अपडेटेड वर्जन पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आएगा, जिसमें कई स्मार्टफोन कनेक्टिविटी विकल्प होंगे। यह चंकी और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर सेमी-डिजिटल यूनिट की जगह लेगा, जो आउटगोइंग मॉडल में काम करता है और कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसे डेटा तक पहुंच प्रदान करता है।

    इंजन

    आगामी पल्सर एन 160 में 164.82 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो ई20 फ्यूल के अनुकूल रहने वाला है। इस इंजन में मौजूदा मॉडल के समान ही पावर और टॉर्क आउटपुट स्पेसिफिकेशन बरकरार रहने की संभावना है। इसके अपडेटेड वर्जन को 8,750 आरपीएम पर 15.68 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 6,750 आरपीएम पर 14.65 एनएम का अधिकतम टॉर्क मिलने की उम्मीद है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

    खबरें और भी

    ब्रेक और सस्पेंशन

    उम्मीद है कि बजाज पल्सर एन160 का अपडेटेड वर्जन मौजूदा मॉडल के समान हार्डवेयर से लैस होगा। इसके अलावा ये सस्पेंशन ड्यूटी के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक ऑब्जर्वर से लैस होगी। ब्रेकिंग एनर्जी डुअल-चैनल एबीएस के साथ जोड़े गए सिंगल फ्रंट और सिंगल रियर डिस्क ब्रेक द्वारा प्रदान की जाएगी। मोटरसाइकिल मांसल रबर से लिपटे 17 इंच के अलॉय व्हील के साथ आएगी।

    यह भी पढ़े- 2024 Range Rover Evoque भारतीय बाजार में 67.90 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च, जानिए पहले से क्या बदला