Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 Jeep Meridian भारत में ADAS टेक के साथ हो सकती है लॉन्च, टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 05 Jan 2024 08:50 AM (IST)

    Jeep India घरेलू मार्केट के अंदर नई Meridian पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें ADAS या एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम जोड़ने की भी तैयारी है। स्पाई शॉ ...और पढ़ें

    2024 Jeep Meridian को ADAS टेक के साथ पेश किया जा सकता है।
    2024 Jeep Meridian को ADAS टेक के साथ पेश किया जा सकता है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jeep India घरेलू मार्केट के अंदर नई Meridian पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें ADAS या एडवांस्ड ड्राइवर एड्स सिस्टम जोड़ने की भी तैयारी है। हाल ही में एसयूवी का एक टेस्टिंग म्यूल बेंगलुरु में देखा गया था, जो सामने ADAS सेंसर से लैस था। इसे BOSCH द्वारा टेस्ट किया जा रहा है, इसलिए संभावना है कि एसयूवी बॉश से प्राप्त एडास सेंसर का उपयोग करेगी।

     Meridian और Compass को मिलेगा ADAS?

    स्पाई शॉट में ग्रिल के निचले आधे हिस्से में ADAS सेंसर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। ADAS के अलावा इस SUV में कोई अन्य बदलाव नहीं हैं। यदि मेरिडियन ADAS के साथ आती है, तो संभावना है कि Jeep Compass में भी ADAS जोड़ा जाएगा।

    यह भी पढे़ं- Indian Automakers ने साल 2023 में बेची 41 लाख से अधिक कारें, Maruti Suzuki रही नंबर-1

    फिलहाल, जीप मेरिडियन का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर से है। इसमें से केवल ग्लॉस्टर ADAS तकनीक के साथ आती है। पिछले साल, ब्रांड ने हाल ही में मेरिडियन का ओवरलैंड संस्करण पेश किया था। स्टैंडर्ड मेरिडियन की तुलना में इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

    Jeep Meridian का इंजन 

    मैकेनिकल तौर पर नई मेरिडियन में से 2.0-लीटर डीजल इंजन को हटा दिया गया है। यह अधिकतम 168 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। मेरिडियन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 9-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। ऑफर पर 4x2 और 4x4 ड्राइवट्रेन है। हालांकि, इसे कोई पेट्रोल इंजन नहीं मिलता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Aprilia RS457 का शुरू हुआ प्रोडक्शन, मार्च 2024 में होगी डिलीवरी; जानें डिटेल्स

    यह भी पढ़ें- Ford Endeavour की होगी भारतीय बाजार में वापसी? Toyota Fortuner और MG Gloster बढ़ सकती हैं मुश्किलें