Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aprilia RS457 का शुरू हुआ प्रोडक्शन, मार्च 2024 में होगी डिलीवरी; जानें डिटेल्स

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 04:00 PM (IST)

    । Aprilia ने India Bike Week 2023 में अपनी बहुप्रतीक्षित RS457 लॉन्च की है। इसका प्रोडक्शन भारत में Piaggio के बारामती प्लांट में किया जा रहा है और इ ...और पढ़ें

    Aprilia RS457 का प्रोडक्शन शुरू हो गया है।
    Aprilia RS457 का प्रोडक्शन शुरू हो गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Aprilia ने India Bike Week 2023 में अपनी बहुप्रतीक्षित RS457 लॉन्च की है। इस मोटरसाइकिल को डिजाइन और डेवलप इटली में किया गया है, लेकिन इसका प्रोडक्शन भारत में Piaggio के बारामती प्लांट में किया जा रहा है। इस मोटरसाइकिल की डिलीवरी मार्च 2024 में शुरू होगी।

    भारतीय बाजार में Aprilia RS457 का मुकाबला Kawasaki Ninja 400, KTM RC 390 और Yamaha R3 से होगा। इस मोटरसाइकिल की कीमत 4.1 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं। 

    यह भी पढे़ं- Honda 2Wheelers India ने दिसंबर 2023 में बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट, पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    डिजाइन

    लुक के मामले में RS457 एक हाई क्वालिटी प्रोडक्ट है और अप्रिलिया से ऐसी उम्मीद भी की जा सकती है। ये आरएस 660 के छोटे संस्करण जैसा दिखती है। फ्रंट-एंड स्लीक एलईडी हेडलैंप और डेटाइम रनिंग लैंप के समान दिखता है। हालांक, RS 457 एक स्पोर्ट्स बाइक है, इस वजह से इसमें फुल फेयरिंग, क्लिप-ऑन का एक सेट और रियर सेट फुटपेग हैं।

    इंजन 

    अप्रिलिया इसके लिए एक नए 457 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, डीओएचसी, पैरेलल-ट्विन इंजन का उपयोग कर रही है, जो 47 बीएचपी और 46 एनएम पीक टॉर्क पैदा करने के लिए तैयार है। ये पावरट्रेन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आता है।

    मोटरसाइकिल को ट्विन-स्पार एल्यूमीनियम फ्रेम द्वारा अंदरपिन किया गया है, जो सामने की तरफ अप-साइड डाउन फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक द्वारा सस्पेंडेड है। ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए आगे और पीछे एक डिस्क कंट्रोल दिया गया है। इसमें डुअल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी ऑफर किया गया है।

    फीचर्स 

    फीचर्स की बात करें, तो RS457 राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, एलईडी लाइटिंग, 3 राइडिंग मोड और 3 तरह के ट्रैक्शन कंट्रोल सेटिंग्स से लैस है। इसमें 5 इंच की टीएफटी स्क्रीन भी है, जो राइडर को सभी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Upcoming EVs in 2024: इन पॉपुलर SUVs को जल्द मिलेगा इलेक्ट्रिक अवतार, Creta से लेकर XUV300 लिस्ट में शामिल