विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Hyundai Tucson 2027 मॉडल हुई पेश, डिजाइन ऐसी कि भूल जाएंगे TATA-Mahindra का गाड़ियां

Published: Wed, 19 Aug 2026 01:25 PM (IST)

2027 Hyundai Tucson: हुंडई ने साउथ कोरिया में बिल्कुल नई फिफ्थ-जेन का Tucson को रिवील कर दिया है जो बॉक्सी लुक नए केबि और हाइब्रिड विकल्पों के साथ आएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने साउथ कोरिया में बिल्कुल नई Tucson को रिवील किया है। 2027 मॉडल के रूप में ग्लोबल मार्केट में आने के लिए नई Tucson अपने पिछले मॉडल से काफी अलग है जिसमें अपराइट और बॉक्सी SUV प्रोफाइल दिया गया है। पूरी तरह से रिडिजाइन किए गए एक्सटीरियर के साथ-साथ Hyundai ने केबिन में भी बड़ा बदलाव किया है और पैसेंजर और लगेज स्पेस को बेहतर बनाने के लिए इसके आकार को बढ़ाया गया है।

डिजाइन में बदलाव

मौजूदा Tucson अपनी पैरामेट्रिक डिजाइन, शार्प क्रीज और इंटीग्रेटेज लाइटिंग एलिमेंट्स के लिए जानी जाती है। नई Tucson ब्रांड की ऑर्ट ऑफ स्टील डिजाइन फिलॉसफी को फॉलो करती है जिससे यह ज्यादा मजबूत और चौकोर नजर आती है। फ्रंट में एक हॉरिजॉन्टल LED लाइट बार दी गई है जो जिसके दोनों सिरों पर वर्टिकल रूप से ओरिएंटेड लाइटिंह एलिमेंट्स हैं।

बोनट ज्यादा फ्लैट और ऊंचा है जबकि बंपर में बड़े निचले एयर इंटेक और कॉन्ट्रास्टिंग सिल्वर एलिमेंट्स के साथ एक लेयर्ड डिजाइन दी गई है।

रियर डिजाइन और लाइट्स

पीछे की तरफ Hyundai ने वर्टिकल रूप से ओरिएंटेड टेल लैंप को जोड़ने वाली एक और फुल-विड्थ LED लाइट बार को शामिल किया है। टेलगेट पर TUCSON लिखा हुआ है जबकि भारी-भरकम रियर बंपर SUV की ज्यादा मजबूत डिजाइन थीम को जारी रखता है।

इंटीरियर और स्क्रीन

इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। हाल ही में Hyundai के कई मॉडलों में दिखने वाले इंटीग्रेटेड डुअल-स्क्रीन सेटअप के बजाय नई Tucson में एक बड़ी, प्रोर्ट्रेट-ओरिएंटेड सेंट्रल टचस्क्रीन मिलती है। यह Hyundai के Pleos इंफोटेनमेंट इंटरफस पर चलती है और डैशबोर्ड के बीच में है।

स्टीयरिंग और सेंटर कंसोल

ड्राइवर के आगे एक अलग स्लिम डिजिटल डिस्प्ले दी गई है जबकि नए टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील को एक अलग चौकोर डिजाइन दिया गया है। Hyundai ने एक फ्लोटिंग-स्टाइल कंसोल भी अपनाया है जिससे नीचे एक्सट्रा स्टोरेज स्पेस खाली हो जाता है। डैशबोर्ड में केबिन में फैली एंबिएंट लाइटिंग के साथ एक क्लियर हॉरिजॉन्टल लेआउट है।

इंजन के विकल्प

Hyundai ने अभी पूरा इंजन की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांति, बाजार के आधार पर नई Tucson में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। Hyundai ने वर्जन भी मिल सकते हैं। पावर, माइलेज और गियरबॉक्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी इसके लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

क्या भारत में होगी लॉन्च?

भारत के लिए Hyundai ने अभी नई Fifth-Gen को लॉन्च करने की कोई घोषणा नहीं की है। अगर नई पीढ़ी मॉडल को यहां पेश किया जाता है तो यह मौजूदा मॉडल की तुलना में काफी अलग डिजाइन, बड़े आकार और अधिक तकनीक-केंद्रित केबिन के साथ आएगा।

यह भी पढ़ें- Skoda ने पेश की नई Superb Diesel सेडान कार, 10 एयरबैग के साथ मिलेगा प्रीमियम फीचर्स का मजा