Skoda ने पेश की नई Superb Diesel सेडान कार, 10 एयरबैग के साथ मिलेगा प्रीमियम फीचर्स का मजा
Skoda Superb Diesel Revealed: Skoda ने भारत में नई Superb को पेश कर दिया है जिसमें पावरफुल डीजल इंजन, प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं और यह 2027 में लॉन्च होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda ने साल 2027 में संभावित लॉन्च से पहले भारत में फ्लैगशिप फोर्थ-जनरेशन की Superb को रिवील कर दिया है। Skoda भारत में Superb के रेंज Laurin & Klement को पूरी तरह से CBU इंपोर्ट के रूप में लाएगा। इसकी डिलीवरी साल 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होने वाली है।
Superb का पिछला मॉडल
बता दें कि Superb को इससे पहले 2024 में CBU इंपोर्ट के रूप में भारत लाया गया था। हालांकि, यह पहली बार होगा जब चौथी-पीढ़ी के मॉडल को आधिकारिक तौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा।
इंजन और परफॉर्मेंस
भारत-स्पेक Skoda Superb में 2.0 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा जो 150hp की पावर और 360nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा जो आगे के पहियों को पावर भेजता है। Superb में इस इंजन के साथ Skoda का दावा है कि यह 0 से 100 की स्पीड 9.2 सेकंड में पकड़ लेती है।
इंजन विकल्प और फीचर्स
इस इंजन का ज्यादा पावरफुल वर्जन 193hp वाला वर्जन जो AWD सिस्टम के साथ उसे 2025 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था लेकिन अब फाइनल इंडिया-स्पेक वर्जन के लिए इसे बाहर कर दिया गया है। हालांकि, भारत-स्पेक Superb में ड्राइविंग स्पीड, सड़क की स्थिति और चुने गए ड्राइविंग मोड के आधार पर हैंडलैंप बैलेंस को अपने आप एडजस्ट के लिए प्रोग्रेसिव डायनेमिक स्टीयरिंग और डायनेमिक चेसिस कंट्रोल दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- दूसरे बैच में सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे Skoda Octavia RS, क्या है खासियत?
एक्सटीरियर डिजाइन और लुक
Forth-Gen की Skoda Superb में वही लुक रखा गया है जिससे आमतौर पर यह मॉडल पहचाना जाता है। इसके फ्रंट में क्रोम स्लैट्स और क्रोम सराउंड के साथ Skoda सिग्नेचर ग्रिल दी गई है। बंपर में हनीकॉम्ब मेश एयर इनलेट्स और बीच में क हॉरिजॉन्टल क्रोम बार है। इसमें कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स और वेलकम-गुडबाय एनिमेशन वाले LED DRLs मिलते हैं।
साइड प्रोफाइल और व्हील्स
प्रोफाइल की बात करें तो Skoda Superb में स्टैंडर्ड तौर पर 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। विंडोज के चारों तरफ क्रोम फिनिश दी गई है। पीछे की तरफ रैपअराउंड LED टेल-लाइट्स दी गई हैं जिसमें आगे के DRLs की तरह ही वेलकम एनिमेशन मिलते हैं और टेलगेट पर Skoda का वर्डमार्क लिखा हुआ है।
इंटीरियर और डिजाइन
इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक एंड कॉग्नेक केबिन थीम और एक सिंपल डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 12.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और Skoda नाम के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसमें क्लाइमेट और ऑडियो कंट्रोल चलाने के लि सेंटर कंसोल पर डिजिटल स्क्रीन वाले रोटरी डायल दिए गए हैं।
क्या मिलेंगे फीचर्स?
इसमें 14-स्पीकर वाला कैंटन साउंड सिस्टम, ट्रिपल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 25 वॉट का वायरलेस फोन चार्जर, रियर सनब्लाइंड्स और जेस्चर सपोर्ट के साथ पावर्ड टेलगेट शामिल है। आगे की सीटें पावर्ड हैं और उनमें मेमोरी, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं। Skoda Superb में स्टैंडर्ड तौर पर स्लीप पैकेज भी आता है।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक पार्किंग असिस्टेंट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Skoda Slavia Facelift 2026 भारत में हुई पेश, 360-डिग्री कैमरा 8-स्पीड गियरबॉक्स के साथ लग्जरी फीचर्स
