यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
5 डोर Thar से लेकर XUV500 तक... Mahindra की ये गाड़ियां जल्द देंगी दस्तक
वाहन निर्माता कंपनी Mahindra Thar 5-door एसयूवी का एक लंबा व्हीलबेस वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी इस साल के अंत तक कई कार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा की कारें लोगों को काफी अधिक पसंद आती है। महिंद्रा ने हाल के दिनों में अपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700, नई स्कॉर्पियो-एन, ऑल-इलेक्ट्रिक एक्सयूवी 400 और रियर-व्हील-ड्राइव थार जैसी कई कारों को लॉन्च किया था। जिनको लोगों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी अब और नई कारों को बाजार में लेकर आने वाली है। अगर आप महिंद्रा की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में आपके पास कोई ऑप्शन मौजूद होगें। आज हम आपके लिए मार्केट में आने वाली गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।
Mahindra Thar 5-door
Tharसबसे अधिक युवाओं की विशलिस्ट में आती है। भारत में इसको काफी हद तक सफलता मिली है। कंपनी थार को और दमदार बनाने के लिए 5 डोर में लेकर आने वाली है। आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी इस एसयूवी का एक लंबा - व्हीलबेस वेरिएंट लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसको कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। 5 डोर मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ इसे 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ला सकती है।
Mahindra Bolero Neo Plus
इस लिस्ट में अगली एसयूवी Mahindra Bolero Neo Plusहै। बोलेरो नियो प्लस कहलाने के लिए, एसयूवी महिंद्रा टीयूवी 300 प्लस पर बेस्ड है। जिसे भारत में बंद कर दिया गया था। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसे इस साल के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।
Mahindra e20 NXT
महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे अपडेट मिलना बाकी है, क्योंकि भारतीय बाजार में ईवी की डिमांड दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। इसे नए अपडेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। अभी तक कंपनी ने इस कार की कोई डिटेल नहीं दी है।
खबरें और भी
Mahindra XUV500
लोगों को इस कार का इंतजार काफी समय से है, क्योंकि महिंद्रा ने ये पुष्टि की है कि XUV500 को इस साल के अंत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, Mahindra XUV500 में इसके पुराने-जीन मॉडल की तुलना में महत्वपूर्ण डिजाइन के अपडेट देखने को मिल सकते हैं। जबकि लाइनअप में XUV300 और XUV700 के बीच बैठेगी।

