Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming 2 Wheelers: इस महीने एंट्री मारेंगे ये 5 नए दोपहिया वाहन, Ather से लेकर BMW तक लिस्ट में शामिल

    Updated: Fri, 05 Apr 2024 12:00 PM (IST)

    Ather Energy की ओर से कल यानी 6 अप्रैल को Rizta ई-स्कूटर पेश किया जाएगा। Bajaj Pulsar NS400 को इस महीने किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। हीरो की ओर से ...और पढ़ें

    आइए, इस महीने लॉन्च होने वाले 5 नए दोपहिया वाहनों के बारे में जान लेते हैं।
    आइए, इस महीने लॉन्च होने वाले 5 नए दोपहिया वाहनों के बारे में जान लेते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। ऑटो इंडस्ट्री के अंदर FY25 के पहले महीनें में ही कई बड़े लॉन्च होने वाले। अपने इस लेख में हम आपके लिए 5 नए 2-Wheeler की जानकारी लेकर आए हैं, जिन्हे संभावित रूप से इसी महीने लॉन्च किया जाना है। लिस्ट में Ather से लेकर BMW तक के अपकमिंग प्रोडक्ट शामिल हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    Ather Rizta

    Ather Energy की ओर से कल यानी 6 अप्रैल को Rizta ई-स्कूटर पेश किया जाएगा। कंपनी का ये फैमली स्कूटर चौड़ी सीट के साथ आएगा। ई-स्कूटर के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। कंपनी ने इसके कई टीजर भी पेश किए हैं।

    यह भी पढ़ें- One Vehicle One FASTag लागू होने के बाद बदल गए हैं ये नियम, यहां जानिए टोल से जुड़े सभी सवालों के जवाब

    Bajaj Pulsar NS400

    Bajaj Pulsar NS400 को इस महीने किसी समय लॉन्च किया जा सकता है। जैसा कि बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने पुष्टि की है। उन्होंने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि मोटरसाइकिल मार्च तक या नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी, जिसका अर्थ है कि लॉन्च अप्रैल में हो सकता है।

    Hero Xoom 125R और Xoom 110

    हीरो की ओर से 2 नए स्कूटर पेश किए जाएंगे। Xoom 125R पहले से लॉन्च किए गए Xoom 110 का स्पोर्टियर संस्करण है, जबकि Xoom 160 है एक मैक्सी-स्टाइल स्कूटर जिसका लक्ष्य ADV बनना है। हमें उम्मीद है कि दोनों स्कूटर इस महीने लॉन्च होंगे, जूम 125आर की कीमत लगभग 1 लाख रुपये एक्स-शोरूम और जूम 160 की कीमत लगभग 1.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है।

    खबरें और भी

    2024 BMW R 1300 GS

    बीएमडब्ल्यू की ओर से R 1300 GS फ्लैगशिप बाइक को अपडेट किया जाएगा। नई बाइक चेसिस में कुछ बदलावों के साथ नए डिजाइन और नए इंजन के साथ आती है। बाइक 1300cc लिक्विड-कूल्ड बॉक्सर-टाइप इंजन द्वारा संचालित है, जो 145PS और 149Nm उत्पन्न करता है। कीमतें लगभग 24 लाख रुपये एक्स-शोरूम होने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें- 2024 Renault Captur facelift से उठा पर्दा, ADAS फीचर्स के साथ मिले ये बड़े अपडेट; पहले से इतनी बदल गई