Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Super Bike Sale: 500 सीसी से ज्‍यादा बड़े इंजन वाली कौन सी बाइक्‍स बनीं भारतीयों की पसंद, जानें डिटेल

    Updated: Sun, 17 Mar 2024 05:00 PM (IST)

    देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। लेकिन 500 सीसी और उससे ज्‍यादा की क्षमता वाली Super Bike को भी काफी ज्‍यादा प ...और पढ़ें

    सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 में Super Bike Sale कैसी रही। आइए जानते हैं।
    सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 में Super Bike Sale कैसी रही। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. देशभर में 500 सीसी और उससे ज्‍यादा की क्षमता की बाइक्‍स की बिक्री बढ़ी।
    2. फरवरी 2024 के दौरान 3497 Super Bike Sale की गईं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Super Bike को पसंद करने वालों की संख्‍या में बढ़ोतरी हो रही है। सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 के दौरान 500 सीसी और उससे ज्‍यादा क्षमता वाली बाइक्‍स की Sale कैसी रही। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    500CC से ज्‍यादा बड़ी Super Bike

    500 से 800 सीसी Super Bike सेगमेंट में होंडा, कावासाकी, रॉयल एनफील्‍ड, सुजुकी और ट्रायम्‍फ की बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 के दौरान इस सेगमेंट में Super Bike Sale सबसे ज्‍यादा रही। 500 से 800 सीसी की बाइक्‍स की कुल 3315 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि इससे पहले फरवरी 2023 के दौरान इसी सेगमेंट में कुल बिक्री 1257 यूनिट्स की थी। इस सेगमेंट में होंडा सीबीआर 650एफ, निंजा 650, सुपर मीटियोर 650, 650 ट्विन और स्‍ट्रीट ट्रिपल जैसी Super Bike आती हैं।

    यह भी पढ़ें- Bike Sale: 400 से 500 सीसी सेगमेंट में किन बाइक्‍स की रही मांग, फरवरी 2024 में किसकी कैसी रही बिक्री, जानें डिटेल

    800 से 1000 सीसी बाइक्‍स

    800 से 1000 सीसी बाइक सेगमेंट में कावासाकी निंजा एच2 एसएक्‍स, ट्रॉयम्‍फ की बोनविले टी100 और स्‍पीड जैसी बाइक्‍स आती हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने में इस सेगमेंट में कुल 127 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 100 बाइक्‍स की बिक्री हुई थी।

    एक हजार सीसी से ज्‍यादा बड़ी Super Bike

    भारत में लीटर क्‍लास और उससे ऊपर के इंजन की क्षमता वाली बाइक्‍स की भी बिक्री होती है। हीरो मोटोकॉर्प हॉर्ले डेविडसन की बाइक्‍स की भारत में बिक्री करती है। जिनमें 1200 एक्‍स 48, नाइटस्‍टर, पैन अमेरिका, सुजुकी हायाबूसा और ट्रॉयम्‍फ की बोनविले बॉबर जैसी Super Bike की बिक्री होती है। सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2024 के दौरान भारतीय बाजार में इस सेगमेंट की कुल 55 बाइक्‍स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल फरवरी 2023 में इस सेगमेंट की कुल बिक्री 62 यूनिट्स रही थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Triumph Daytona 660: ट्रॉयम्‍फ की डेटोना 660 सुपर बाइक को भारत में लाने की तैयारी, जानें कब होगी लॉन्‍च