Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alloy Wheels: अलॉय व्हील को लगवाना फायदा या फिर नुकसान? जानें पूरी डिटेल्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2022 04:30 AM (IST)

    आज के समय में सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कार में अलॉय व्हील देती है। लेकिन कुछ कारों में अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम आते हैं अगर आप अपने लिए कार ...और पढ़ें

    Alloy Wheels : अलॉय व्हील को लगवाना फायदा या फिर नुकसान ?
    Alloy Wheels : अलॉय व्हील को लगवाना फायदा या फिर नुकसान ?

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में आज के समय में कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने कार में अलॉय व्हील का इस्तेमाल करती है। लेकिन कई कारे ऐसी भी है जिनमें अलॉय व्हील की जगह स्टील रिम आते हैं। लेकिन अगर आप अपने कार में इसका इस्तेमाल करना चाहते है तो आज हम आपको इसके बारे में कुछ पॉइंट्स बताने जा रहे है।

    किसी भी कार में अलॉय व्हील लग सकते है क्या ?

    आपके इस प्रश्न का जवाब है हां। आपकी कार पुरानी हो या फिर शोरूम से लाई हुई नई कार हो आप इसमें अलॉय व्हील लगवा सकते है। क्योंकि इसके नाम से ही पता चल जाता है की इसे स्टील जैसी किसी धातु की जगह एल्यूमीनियम, मैग्निशियम और निकल जैसी चीजों से बनाया जाता है। इसके साथ ही इन्हें किसी भी शेप या डिजाइन में लाया जा सकता है।

    लुक भी काफी शानदार 

    वहीं कार में आमतौर पर स्टील के रिम आते हैं जिनका वजन ज्यादा होता है और उनका लुक भी काफी सिंपल होता है। जिसके कारण लोग इसे कार में लगवाना पसंद करते है। इसके लगाने से कार काफी आकर्षक दिखती है। इसका  वजन कम होने के कारण कार माइलेज भी काफी अच्छा देती है।

    अलॉय व्हील स्टील के नहीं होते

    वहीं आपको बता दे अलॉय व्हील स्टील के नहीं होते  इसलिए इसमें पानी लगने पर भी जंग नहीं लगती है। इसमें हवा आने जाने की पूरी जगह होती है जिससे ब्रेक लगाने पर गर्मी पैदा होती है और वो जल्दी ही निकल भी जाती है और ब्रेक जल्दी ठंडा भी हो जाता है। इसके अलावा इसका वजन हल्के होने के कारण कार पर आपका बेहतर कंट्रोल होता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    Seat Belt और Airbag में क्या है कनेक्शन? दुर्घटना से बचना है तो जान लें ये महत्वपूर्ण बात

    Honda WR-V SUV से उठा पर्दा, सेफ्टी से लेकर इंजन तक दमदार, भारत में जल्द देगी दस्तक