Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ather Rizta ने बनाया बिक्री का रिकॉर्ड, सिर्फ दो साल में 3 लाख यूनिट्स किए पार

    Updated: Tue, 12 May 2026 01:31 PM (IST)

    Ater Rizta: एथर रिज्टा इलेक्ट्रिक स्कूटर ने सिर्फ 2 साल में 3 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह स्कूटर परिवारों के बीच इलेक्ट्र गाड़िय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ather Energy ने बताया है कि उनके स्कूटर Rizta ने लॉन्च के 2 साल के अंदर ही 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। आसान शब्दों में कहें तो कंपनी ने औसतन हर दिन लगभग 410 स्कूटर बेचे हैं। अप्रैल 2024 में Ather के पहले फैमिली स्कूटर के रूप में पेश किए गए Rizta ने कंपनी की पहुंच नए बाजारों और नए ग्राहकों तक बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

    बिक्री में उछाल

    Ather Rizta ने दिसंबर 2025 में 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद, अगले सर्फ 5 महीनों में ही कंपनी ने 1 लाख और स्कूटर बेच दिए। इससे पता चलता है कि फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग लगातार बढ़ रही है। साथ ही, इससे यह भी पता चलता है कि Ather कंपनी नए बाजारों में बहुत ही तेजी से अपना विस्तार कर रही है।

    ग्रोथ में रही आगे

    Ather Engery ने चीफ बिजनेस ऑफिसर ने कहा कि, Rizta को खास तौर पर एक फैमिली स्कूटर के रूप में पेश किया गया था और इसे लोगों ने पसंद किया। Rizta की वजह से वित्त वर्ष 2026 (FY2026) में दक्षिण भारत के बाजार में Ather को बढ़त हासिल करने में मदद मिली है। FY2026 में Ather की कुल बिक्री में 76% हिस्सा अकेले रिज्टा स्कूटर का रहा है।

    कितनी हुई बढ़त?

    पिछले 2 सालों में Rizta ने दक्षिण भारत के बाहर भी Ather की पकड़ मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिसा जैसे राज्यों में कंपनी की बाजर हिस्सेदारी 4 गुना बढ़ गई है। सरकारी डेटा (Vahan और Telangana Vehicle Online Sales) के अनुसार इन राज्यों में Ather की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 4.1% थी जो वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही तक बढ़कर 17.3% हो गई है।

    खबरें और भी

    पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी राज्यों में भी इसी दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 3 गुना से ज्यादा बढ़ी है।

    सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स

    इसमें एक बड़ी सीट और पैर रखने के लिए चौड़ी फ्लोरबोर्ड दी गई है। इसमें कुल 56 लीटर सामान रखने की जगह है जिसमें सीट के नीचे 34 लीटर और सामने की तरफ 22 लीटर का फ्रंक शामिल है। सेफ्टी के लिए इसमें स्किड कंट्रोल, अलर्ट सिस्टम और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। 

    सॉफ्टवेयर अपडेट

    Ather कंपनी समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट देकर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना रही है। सितंबर 2025 में कंपनी ने अपने Atherstack 7 के जरिए एक नया अपडेट जारी किया। इस अपडेट के माध्यम से स्कूटर में टचस्क्रीन इंटरफेस दी गई है। खास बात यह है कि यह अपडेट पुराने ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध कराया गया।

    यह नया अपडेट उन सभी ग्राहकों को मिला जिनके पास पहले से Rizta Z मॉडल था। इससे यूजर्स का अनुभव बेहतर हुआ है और लोगों के बीच स्कूटर को लेकर अच्छी चर्चा बढ़ी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिला पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा, इन 3 बातों का नहीं रखा ध्यान तो डबल होगा जुर्माना