Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Auto Expo 2023 में चार चांद लगा रही हैं फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली ये गाड़ियां, WagonR की सबसे अधिक चर्चा

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 12:40 PM (IST)

    मारुति वैगनआर कॉन्सेप्ट फ्लैक्स फ्यूल कार को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है। दूर से देखकर आपको अंदाजा नहीं लगेगा कि ये फ्लैक्स फ्यूल कार है। लेकिन क ...और पढ़ें

    भारत सरकार फ्लैक्स फ्यूल को लेकर तेजी से काम कर रही है।
    भारत सरकार फ्लैक्स फ्यूल को लेकर तेजी से काम कर रही है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ऑटो एक्सपो 2023 फ्लैक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को दिखाया है। इसमें से मारुति वैगनआर को छोड़ सभी मॉडल्स ब्राजील में बिक्री पर हैं। भारत सरकार फ्लैक्स फ्यूल को लेकर तेजी से काम कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि इस तरह के प्रोडक्ट्स आने वाले समय में कंपनियां भारत में ला सकती हैं।

    Maruti Suzuki WagonR

    मारुति वैगनआर कॉन्सेप्ट फ्लैक्स फ्यूल कार को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया है। दूर से देखकर आपको अंदाजा नहीं लगेगा कि ये फ्लैक्स फ्यूल कार है। लेकिन, कंपनी ने इसके कलर को थोड़ी से नियमित मॉडल से अलग बनाया है, जिससे आपको लगेगा कि इसमें कुछ नया है। यह कार अभी कॉन्सेप्ट रुप में पेश किया गया है। भविष्य में इसको भारत में लाया जा सकता है।

    Toyota COROLLA ALTIS

    जापानी ऑटोमोबाइल निर्माता टोयोटा की लोकप्रिय फोर-सीटर एथनॉल आधारित प्रोटोटाइप कोरोला एल्टिस को भी ऑटो एक्सपो 2023 के इथेनॉल सेक्शन में प्रदर्शित किया गया था।

    Yamaha FZ-15 ABS

    FZ-15 ABS यामाहा मोटरसाइकिल का यह विशेष मॉडल अभी भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन ब्राजील में लोकप्रिय है। 149 इंजन सीसी के साथ इसका फ्लेक्स फ्यूल पावर आउटपुट इसके भारतीय मॉडल से थोड़ा अलग है।

    Pulsar NS160

    पल्सर NS160 भारतीय ऑटोमोटिव कंपनी बजाज ऑटो की प्रतिष्ठित कम्यूटर बाइक पल्सर के कई मॉडल हैं। उनमें से पल्सर NS160 उन चुनिंदा वाहनों में शामिल हो गई है, जिनको फ्लेक्स फ्यूल से चलाया जा सकता है।

    APACHE RTR 160 4V

    APACHE RTR 160 4V भारतीय मोटरसाइकिल निर्माण कंपनी TVS के सबसे सफल दोपहिया वाहनों में से एक Apache, विशेष रूप से मॉडल RTR 160 4V अब एक इको-फ्रेंडली संस्करण है।

    यह भी पढ़ें

    Auto Expo 2023 में टोयोटा ने शोकेस किया वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली ये 4 कारें, लुक देख हो जाएंगे 'फिदा'

    जानलेवा हो सकता है पहाड़ों का एडवेंचर, बर्फ पर गाड़ी लेकर जाएं तो हरगिज न करें ये काम