Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Auto Expo 2025: कैसे मिलेगी Ticket, क्‍या होगी Timing, किस दिन से आम जनता की होगी एंट्री, पढ़ें पूरी डिटेल

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 10:00 AM (GMT+05:30)

    Auto Expo 2025 Details Bharat Mobility में ही अब Auto Expo का भी आयोजन किया जाएगा। January 2025 में होने वाले इस कार्यक्रम को देखने के लिए Ticket किस ...और पढ़ें

    Auto Expo 2025 के लिए कैसे मिल सकती है Ticket, जानें डिटेल।
    Auto Expo 2025 के लिए कैसे मिल सकती है Ticket, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच होगा Bharat Mobility का आयोजन
    2. भारत मोबिलिटी में ही किया जाएगा Auto Expo 2025 का आयोजन
    3. दिल्‍ली के प्र‍गति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित होगा Auto Expo

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में जिस तरह से वाहनों की मांग में बढ़ रही है उसे देखते हुए दुनियाभर के वाहन निर्माता भारतीय बाजार में अपने कई बेहतरीन उत्‍पादों को ऑफर करते हैं। अन्‍य देशों के मुकाबले कुछ कंपनियों के लिए भारत सबसे बड़े और महत्‍वपूर्ण बाजारों में शामिल है। देश और दुनिया के कई निर्माता अपने नए उत्‍पाद और तकनीक को इस बार भी Bharat Mobility 2025 में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। भारत मोबिलिटी में आयोजित होने वाले Auto Expo 2025 को देखने के लिए किस तरह से Ticket ली जा सकती है। इसकी शुरुआत कब होगी। क्‍या Timing रहेगी और आम जनता को एंट्री कब मिलेगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    17 से 22 जनवरी के बीच होगा Bharat Mobility 2025

    Bharat Mobility Global Expo 2025 के दूसरे संस्‍करण का आयोजन 17 जनवरी से 22 जनवरी 2025 के बीच ही किया जाएगा। जिसमें तीन जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भारत मोबिलिटी में ही Auto Expo 2025 का भी आयोजन किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025 में पेश हो सकते हैं कई स्‍कूटर और बाइक्‍स, TVS से लेकर Yamaha तक लाएंगे ये वाहन

    कहां होगा Auto Expo 2025 का आयोजन

    सरकार की ओर से भारत मोबिलिटी के दूसरे संस्‍करण में आयोजित किए जाने वाले Auto Expo 2025 को दिल्‍ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में किया जाएगा। यहीं पर देश और दुनिया की प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से नई कारों, स्‍कूटर और बाइक्‍स को पेश और लॉन्‍च किया जाएगा।

    कैसे मिलेगी एंट्री

    Auto Expo 2025 को देखने के लिए अगर आप जाना चाहते हैं तो आप Bharat Mobility 2025 की वेबसाइट पर जाकर Visitor Registration के फॉर्म को ऑनलाइन भर सकते हैं। जिसके बाद आप ऑटो एक्‍सपो 2025 में बिना परेशानी एंट्री ले सकते हैं।

    खबरें और भी

    कितने की होगी टिकट

    भारत मोबिलिटी 2025 के तहत ही ऑटो एक्‍सपो 2025 का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में कोई भी व्‍यक्ति इसे देखने के लिए जा सकता है। इसकी टिकट (Auto Expo 2025 tickets) के लिए किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह पूरी तरह से फ्री रहेगी।

    आम जनता के लिए कब से खुलेगी एंट्री

    ऑटो एक्‍सपो 2025 का आयोजन वैसे तो 17 जनवरी 2025 से हो जाएगा। लेकिन आम जनता के लिए इसे 19 जनवरी से खोला (Auto Expo 2025 public entry) जाएगा। 19 से 22 जनवरी 2025 के बीच सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे के बीच (Auto Expo 2025 timing) एक्‍सपो को विजिट किया जा सकता है।