Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Avore Electric Motorcycle कुछ देर में होगी लॉन्‍च, बेहतरीन फीचर्स के साथ कितनी होगी कीमत?

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। Avore की ओर से भी नई मोटरसाइकिल को इस सेगमेंट में आज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन विकल्‍प पेश और लॉन्‍च किए जा रहे हैं। इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Avore की ओर से भी औपचार‍िक तौर पर आज कुछ देर में नई मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी Avore EV

    अवोर इलेक्‍ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। अब इसे कुछ देर में औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

    क्‍या होगी खासियत

    लॉन्‍च से पहले इस मोटरसाइकिल के कुछ टीजर सोशल मीडिया पर जारी किए जा चुके हैं। जिससे इस मोटरसाइकिल की कुछ जानकारी मिली है। जिसके मुताबिक इस मोटरसाइकिल को नेकेड डिजाइन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को दिया जा सकता है।

    कितनी दमदार बैटरी

    निर्माता की ओर से 10.5 किलोवाट की क्षमता की मोटर के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसमें 5kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। जो आईपी 67 रेटिंग के साथ आएगी। इस मोटरसाइकिल में एआई के साथ ही डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, नेविगेशन के साथ ही कई और जानकारी को भी देखा जा सकेगा।

    खबरें और भी

    कितनी होगी कीमत

    निर्माता की ओर से लॉन्‍च के समय ही इस मोटरसाइकिल की कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में एक लाख से 1.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    भारतीय बाजार में Matter, Oben Rorr, Ola की ओर से इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। इसी सेगमेंट में Avore की ओर से ऑफर की जाने वाली मोटरसाइकिल से बाकी निर्माताओं को मुकाबला करना होगा।