Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Mobility Global Expo 2024 आज से शुरू, Maruti से लेकर Hero तक कुल 28 बड़े ऑटोमेकर ले रहे हिस्सा

    Updated: Thu, 01 Feb 2024 08:00 AM (GMT+05:30)

    Bharat Mobility Global Expo 2024 आज यानी 1 फरवरी 2024 से शुरू हो गया है। यह आयोजन हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। ये इवेंट नई दिल्ली के प ...और पढ़ें

    Bharat Mobility Global Expo 2024 शुरू हो गया है।
    Bharat Mobility Global Expo 2024 शुरू हो गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Bharat Mobility Global Expo 2024 आज यानी 1 फरवरी 2024 से शुरू हो गया है। यह एक वैश्विक ऑटोमोटिव एक्सपो होने जा रहा है और इसे द्विवार्षिक ऑटो एक्सपो का एक संस्करण माना जा सकता है, जिसका अंतिम संस्करण जनवरी 2023 में आयोजित हुआ था। अब इसे आज से अगले 3 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। आइए, इससे संबंधित प्रमुख बातों के बारे में जान लेते हैं।

    Expo का समय और स्थान

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 आज यानी 1 फरवरी को शुरू होगा और ये 3 फरवरी 2024 तक चलेगा। यह आयोजन हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच खुला रहेगा। यह नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में होगा।

    यह भी पढ़ें- 2024 Bajaj Pulsar N160 नए बदलावों के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानिए इंजन से लेकर फीचर अपडेट तक की डिटेल

    प्रगति मैदान दिल्ली के केंद्र में स्थित है और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य हिस्सों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इसलिए, आगंतुकों के लिए वहां पहुंचना आसान है। आप सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो और किसी निजी परिवहन माध्यम से भी यहां पहुंच सकते हैं।

    एंट्री कैसे हेगी?

    कार्यक्रम स्थल में जाने के लिए, आपको भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करना होगा।

    कौन ले रहा है हिस्सा? 

    Maruti Suzuki, Mercedes-Benz, BMW, MG Motor, Hyundai, Kia, Isuzu, Mahindra, Toyota, Tata Motors, Skoda, Volkswagen और Honda जैसे पैसेंजर वाहन निर्माता इस एक्स्पो का हिस्सा हैं। 

    वहीं, दोपहिया वाहन निर्माताओं में Hero MotoCorp, Honda, Ather Energy, Bajaj Auto, Yamaha, Royal Enfield, Suzuki, TVS Motor Company, Tork Motors और Ward Wizard जैसी कंपनियां शामिल हैं। 

    इसके अलावा, अशोक लीलैंड और वोल्वो आयशर जैसे कमर्शियल वाहन निर्माता अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का प्रदर्शन करने के लिए एक्सपो में उपस्थित हैं। 

    यह भी पढ़ें- Hyundai Creta vs Hyundai Verna: बेहतरीन सेडान और जबरदस्त एसयूवी के बीच है कन्फ्यूजन? खरीदने से पहले जान लाजिए

    खबरें और भी