Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Mobility 2025 में मारुति से लेकर मर्सिडीज तक करेंगी EV को पेश, मिलेंगे 10 से ज्‍यादा विकल्‍प

    Updated: Sun, 13 Oct 2024 10:00 AM (IST)

    भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से पेट्रोल और डीजल के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी ध्‍यान देते हुए नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। ...और पढ़ें

    Bharat Mobility 2025 में किस कंपनी की ओर से कौन सी EV को पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं।
    Bharat Mobility 2025 में किस कंपनी की ओर से कौन सी EV को पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Bharat Mobility का दूसरा संस्‍करण जनवरी 2025 में होगा
    2. वाहन निर्माताओं की ओर से पेश की जाएंगी Electric Vehicles

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Bharat Mobility 2025 के दौरान देशभर के वाहन निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों को शोकेस किया जाएगा। जनवरी में होने वाने इस कार्यक्रम के दौरान कई कारों को पेश भी किया जाएगा और कुछ कारें लॉन्‍च भी होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की ओर से किस EV को इस दौरान लाया (Upcoming EVs in India) जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। 

    Maruti EVX

    देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति की ओर से BHarat Mobility 2025 के दौरान अपनी पहली EV के तौर पर EVX को लॉन्‍च किया जाएगा। उम्‍मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से 17 जनवरी 2025 को इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जाए। साल 2023 के ऑटो एक्‍सपो के दौरान कंपनी इसके कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को पेश कर चुकी है। जिसे बाद में फरवरी 2024 में हुए भारत मोबिलिटी के पहले संस्‍करण में भी दिखाया गया था।

    यह भी पढ़ें- September 2024 के दौरान कैसी रही Electric Cars की मांग, बिक्री बढ़ी या हुई कम, पढ़ें पूरी खबर

    Kia Carens EV

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता किआ की ओर से भी भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान अपनी मास सेगमेंट वाली ईवी को पेश किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना अगले साल के मध्‍य तक मास सेगमेंट में EV को लॉन्‍च करने की है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि Kia Carens के इलेक्ट्रिक वर्जन को कंपनी की ओर से जनवरी में पेश किया जा सकता है।

    Hyundai Creta EV

    किआ की तरह ही हुंडई भी मास सेगमेंट में अपनी EV को लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Creta के EV वर्जन को Bharat Mobility 2025 में ला सकती है। इसके साथ ही कंपनी एक और ईवी को भी इसी दौरान पेश कर सकती है।

    खबरें और भी

    Mahindra EV

    मौजूदा समय में महिंद्रा की ओर से ईवी के तौर पर सिर्फ एक ही विकल्‍प XUV 400 EV को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। लेकिन जनवरी में होने वाले भारत मोबिलिटी के दौरान कंपनी अपनी एक से ज्‍यादा ईवी को पेश कर सकती है। इस दौरान कंपनी XUV 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन XUV e.08 को भी पेश कर सकती है। महिंद्रा की ओर से इस दौरान XUV .e9, BE Rall E सहित कई अन्‍य वाहनों को भी शोकेस किया जा सकता है।

    Tata EV

    महिंद्रा के अलावा टाटा भी भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों को ऑफर करती है। उम्‍मीद की जा रही है कि टाटा मोटर्स की ओर से भी भारत मोबिलिटी के दौरान एक से ज्‍यादा इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से हैरियर के इलेक्ट्रिक वर्जन के साथ ही सिएरा और अविन्‍या के भी इलेक्ट्रिक वर्जन शोकेस किए जा सकते हैं।

    Mercedes Benz G Class EV

    लग्‍जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज भी इस दौरान अपनी G-Wagon के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार में ला सकती है। कंपनी की ओर से भारत मोबिलिटी में G580 को लॉन्‍च किया जा सकता है।

    Vinfast EV

    वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता की ओर से भी भारत में अपनी मौजूदगी को दर्ज करवाते हुए भारत मोबिलिटी 2025 के दौरान पहली बार कुछ कारों को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से VF9, VF8, VF7 जैसी कई EV को शोकेस किया जा सकता है।

    कब होगी भारत मोबिलिटी 2025

    फरवरी 2024 में सरकार की ओर से पहली बार भारत मोबिलिटी का आयोजन किया गया था। जिसके कुुछ समय बाद ही इस बात की घोषणा कर दी गई थी कि अगले साल 2025 में भी देश में BHARAT MOBILITY 2025 का आयोजन किया जाएगा। इसे जनवरी 2025 में 17 से 22 तारीख के बीच आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं के साथ ही अन्‍य देशों में भी वाहनों की बिक्री करने वाली कुछ कंपनियों की ओर से अपने उत्‍पादों को पेश किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Kia ने बता दिया कब लाने जा रही है Mass Market के लिए Electric Car, पढ़ें किस सेगमेंट में आएगी EV