Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    September 2024 के दौरान कैसी रही Electric Cars की मांग, बिक्री बढ़ी या हुई कम, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 09:10 AM (IST)

    FADA की ओर से Electric Cars की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट को जारी किया गया है। September 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल कितनी इलेक्ट्रिक कारों की ब ...और पढ़ें

    September 2024 में देशभर में कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
    September 2024 में देशभर में कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री पर FADA ने जारी की रिपोर्ट
    2. बीते महीने देशभर में 5874 यूनिट्स EV की बिक्री हुई

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में September 2024 के दौरान आईसीई वाहनों की बिक्री में तो गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन Electric Cars की बिक्री में भी गिरावट आई है या फिर इनकी मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। FADA की ओर से जारी रिपोर्ट में क्‍या जानकारी दी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    कितनी हुई बिक्री

    September 2024 में Electric Cars की बिक्री को लेकर FADA की ओर से रिपोर्ट को जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने के दौरान देशभर में कुल 5874 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले September 2023 में यह संख्‍या 6368 यूनिट्स रही थी।

    यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross को चुनौती देने BYD ने लॉन्‍च की eMAX7 इलेक्ट्रिक एमपीवी, सिंगल चार्ज में चलेगी 530 KM

    सबसे ज्‍यादा रही इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों की मांग

    बीते महीने के दौरान Tata Motors की ओर से सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने September 2024 में 3621 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि 2023 में टाटा ने 4325 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    दूसरे नंबर पर रही MG Motors

    एमजी की ओर से देश की सबसे सस्‍ती इलेक्ट्रिक कार को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान 977 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इससे पहले 2023 में इसी अवधि में कंपनी ने 895 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    खबरें और भी

    तीसरे नंबर पर रही Mahindra

    Mahindra की ओर से XUV 400 को ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी ने बीते महीने में 454 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके पहले September 2023 में यह संख्‍या 358 यूनिट्स रही थी।

    अगले नंबर पर रही PCA ऑटोमोबाइल

    सिट्रॉएन की ईसी3 को ऑफर करने वाली पीसीए ऑटोमोबाइल ने भी बीते महीने 386 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने पिछले साल 143 यूनिट्स की ही बिक्री की थी।

    टॉप-5 में शामिल हुई BYD

    चीन की वाहन निर्माता BYD भी टॉप-5 लिस्‍ट में शामिल हुई है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान देशभर में 163 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके पहले 2023 में यह संख्‍या 151 यूनिट्स की थी।

    अन्‍य का कैसा रहा प्रदर्शन

    टॉप-5 के अलावा BMW ने 106, Mercedes ने 81, Hyundai ने 26, Kia ने 17 और Volvo ने 15 यूनिट्स की बिक्री फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक की है।

    यह भी पढ़ें- Electric Scooters की बिक्री पर FADA ने जारी की रिपोर्ट, September 2024 में कैसा रहा प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर