विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Volkswagen की कारों पर November 2024 में मिलेगा तगड़ा Discount, Virtus, Taigun और Tiguan पर बचेंगे लाखों रुपये

Updated: Tue, 05 Nov 2024 01:00 PM (IST)

जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से कई बेहतरीन कार और एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर November 2024 में आप कंपनी की किसी गाड़ ...और पढ़ें

Volkswagen की कारों पर November 2024 में कितना Discount Offer हो रहा है। जानें पूरी डिटेल।
Volkswagen की कारों पर November 2024 में कितना Discount Offer हो रहा है। जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. Volkswagen ऑफर करती है Sedan और SUV ऑफर
  2. November 2024 में होगी 2.8 लाख रुपये तक की बचत

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार में कार और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की किसी गाड़ी को November 2024 में खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस पर कितनी बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Volkswagen Tiguan पर क्‍या है ऑफर

Volkswagen की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी के तौर पर Tiguan को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर November 2024 के दौरान आप Volkswagen Tiguan को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कंपनी इस महीने में इस एसयूवी पर अधिकतम 2.4 लाख रुपये तक के Discount Offers दे रही है। जिसमें एक लाख रुपये तक का कैश डिस्‍काउंट शामिल है। अगर आप साल 2023 के मॉडल को खरीदते हैं तो इस पर कंपनी की ओर से 75 हजार का डायरेक्‍ट डिस्‍काउंट, 75 हजार का एक्‍सचेंज बोनस और 90 हजार रुपये की कीमत का चार साल का सर्विस वैल्‍यू पैकेज भी दिया जा रहा है। स्‍क्रैपेज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये की अतिरिक्‍त बचत की जा सकती है। एसयूवी की भारत में एक्‍स शोरूम कीमत 35.17 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- Volkswagen लाएगी 2 गाड़ियों के Facelift वर्जन, डिजाइन में बदलाव के साथ मिलेंगे नए फीचर, जानें कब तक होंगे लॉन्‍च

Volkswagen Taigun पर मिलेगा यह ऑफर

कंपनी की सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर Taigun को ऑफर किया जाता है। November महीने में इस एसयूवी को खरीदने पर अधिकतम 2.8 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसके एक लीटर की क्षमता वाले वेरिएंट्स पर 1.5 लाख रुपये का ऑफर मिल रहा है। एंट्री लेवल मॉडल पर स्‍पेशल रिडयूूूस्‍ड प्राइज के तौर पर 69 हजार रुपये कम किए गए हैं। 1.5 लीटर की क्षमता के कुछ वेरिएंट्स पर 1.37 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। इसके 2023 के मॉडल्‍स को खरीदने पर अतिरिक्‍त 50 हजार रुपये का फायदा मिलेगा। एसयूवी के दो एयरबैग वाले वेरिएंट्स पर अतिरिक्‍त 40 हजार रुपये की बचत होगी। 2023 में बने GT वेरिएंंट्स पर 2.8 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Volkswagen Virtus पर भी मिलेगा डिस्‍काउंट

फॉक्‍सवैगन भारत में इकलौती सेडान के तौर पर वर्टुस को लाती है। इस महीने इस सेडान पर भी 1.9 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। यह डिस्‍काउंट इसके 2023 के टॉपलाइन वेरिएंट पर दिया जा रहा है जिसमें दो एयरबैग मिलते हैं। Taigun की तरह इसके भी एंट्री लेवल वेरिएंट्स पर कंपनी 76 हजार रुपये कम कर ऑफर कर रही है।

यह भी पढ़ें- Volkswagen Virtus GT Line और GT Plus Sport भारतीय बाजार में लॉन्‍च, कीमत 14.07 लाख रुपये से शुरू