विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BMW 7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें क्या है खास

Published: Tue, 18 Aug 2026 06:36 PM (IST)

BMW 7 Series i7 Facelift: BMW 11 सितंबर को भारत में फेसलिफ्टेड 7 सीरीज और i7 लॉन्च करेगी, जिसकी बुकिंग 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। BMW भारत में 11 सितंबर को फेसलिफ्टेड 7 सीरीज और i7 लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस साल की शुरुआती में इनके ग्लोबल डेब्यू के बाद 1 अगस्त को ही दोनों फ्लैगशिप लग्जरी सेडान के लिए बुकिंग शुरू कर दी थी। इस मिड-लाइफ अपडेट के एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव, BMW के पैनोरमिक iDrive डिस्प्ले के साथ एक नया केबिन और पेट्रोल-डीजल के साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में अपडेट शामिल हैं।

एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव

फेसलिफ्टेड 7 सीरीज और i7 के लुक में बदलाव किए गए हैं जबकि इनका पुराना ओवरऑल डिजाइन वैसा ही रखा गया है। इसमें एक नई इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, नई स्प्लिट LED हेडलाइट्स और एक नया फ्रंट बंपर दिया गया है। किनारों पर BMW ने फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल को रखते हुए नए अलॉय व्हील डिजाइन को शामिल किया है। रियर में दोनों मॉडलों में ही स्मोक्ड लेंस और क्रोम डिटेलिंग के साथ पतले टेल-लैंप और एक नया टेलगेट और बंपर मिलता है।

केबिन के अंदर बदलाव

सबसे बड़े बदलाव इंटीरियर में किए गए हैं। इसे फेसलिफ्ट में BMW का नया Panormic iDrive लेआउट दिया गया है जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह विंडस्क्रीन के बेस पर फुल-चौड़ाई वाले प्रोजेक्शन डिस्प्ले से लैस है। यह 17य9 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 14.6 इंच के फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले के साथ काम करता है।

इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम BMW Operating System X पर चलता है, OTA अपडेट को सपोर्ट करता है, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा देता है और इसमें बेहतर वॉयल कंट्रोल दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition हुई लॉन्च, मिले ये नए फीचर्स और कितनी है कीमत

क्या मिलेंगे फीचर्स?

स्टार्टर इक्विपमेंट में हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और लंबर सपोर्ट के साथ इलेक्ट्रिक तौर से एडजस्ट होने वाली सीटें शामिल हैं। फ्रंट पैसेंजर सीट को पीछे बैठ पैसेंजर के लिए एक्सट्रा लेगरूम बनाने के लिए पूरी तरह से आग भी खिसकाया जा सकता है। पीछे बैठे लोगों के लिए अपडेटेड 31.3 इंच का 8K थिएटर स्क्रीन और रियर डोर पर लगे नए कंट्रोल पैनल मिलते हैं।

BMW ने बेहतर स्थिति वाले ओपन और क्लोज बटन के साथ ऑटोमैटिक डोर को भी अपडेट किया है। इसके अलावा, इसमें Bowers & Wilkins सराउंड साउंड सिस्टम और पूरे केबिन में एक्सट्रा एंबिएंट लाइटिंग एलिमेंट्स शामिल हैं।

इंजन और वेरिएंट

BMW ने अभी तक भारत-स्पेक वेरिएंट लाइनअप की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, मौजूदा 7 सीरीज 740i पेट्रोल और 740d डीजल के वर्जन में उपलब्ध है जबकि i7 को eDrive50 और M70 xDrive वर्जन में उपलब्ध है। ग्लोबल लेवल पर इन चारों में ही मैकेनिकल अपडेट किया गया है।

कितनी होगी पावर

फेसलिफ्टेड 740iDrive में 3.0 लीटर इनलाइन-सिक्स पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन जारी है जो अब 400hp की पावर और 580nm का टॉर्क जनरेट करता है जो पहले से 19hp और 60nm ज्यादा है। इस बीच 740d xDrive अब 313hp की पावर और 670nm का टॉर्क जनरेट करताहै जो पिछले मॉडल से 27hp और 20nm ज्यादा है।

इलेक्ट्रिक वेरिएंट और बैटरी अपडेट

एंट्री-लेवल के i7 eDrive की जगह अब i7 xDrive50 को लाया गया है जिसमें अब ऑल-व्हील ड्राइव मिलता है। इसमें पिछले 101.7kWh यूनिट की जगह अब बड़ी 112.kWh की बैटरी दी गई है। इससे पावर बढ़कर 455hp और टॉर्क 660nm का हो गया है। i7 M70 xDrive में भी बड़ी बैटरी दी गई है जिससे पावर 650hp से बढ़कर 680hp हो गई है जबकि टॉर्क 1,015nm से बढ़कर 1,100nm तक हो गया है।

यह भी पढ़ें- Porsche Taycan हो सकती है बंद, क्‍या है कारण?