कल लॉन्च होगी BMW F 450 GS, कितना दमदार मिलेगा इंजन, कैसे होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती हे कीमत
भारत में बीएमडब्ल्यू की ओर से मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से कल नई मोटरसाइकिल के तौर पर BMW F 450 GS को लॉ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता BMW Motorrad की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कल नई मोटरसाइकिल के तौर पर BMW F 450 GS को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब और किस तरह की खासियत के साथ नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जा सकता है। इसे किस कीमत पर ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
BMW F 450 GS होगी लॉन्च
बीएमडब्ल्यू की ओर से भारतीय बाजार में कल नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से 450 सीसी सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
बीएमडब्ल्यू की ओर से F 450 GS में नया 420 सीसी की क्षमता का लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 47.6 पीएस की पावर और 43 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ ही मोटरसाइकिल में क्विक शिफ्टर, ईजी राइड क्लच को भी दिया जा सकता है।
कैसे होंगे फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें 17 और 19 इंच अलॉय व्हील्स, यूएसडी फॉर्क्स, एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, डायनेमिक ब्रेक कंट्रोल, डीटीसी, ईआरसी जैसे कई फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है।
खबरें और भी
कितनी होगी कीमत
लॉन्च के बाद ही मोटरसाइकिल की सही कीमत की जानकारी मिल पाएगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे चार लाख रुपये के आस पास की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे होगा मुकाबला
देश में इस मोटरसाइकिल को 450 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला KTM 390, Royal Enfield Himalyan, Triumph Speed जैसी मोटरसाइकिल के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- KTM 390 Duke और Adventure अपडेट के साथ हुईं लॉन्च, मिला नया 350 सीसी इंजन