Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब पानी पर भी दौड़ेगी BMW, आ रही है 56 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 21 May 2023 12:33 PM (IST)

    बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ने नाव बनाने वाली कंपनी TYDE के साथ मिलकर एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वॉटरक्राफ्ट जनरेट किया है। आपको बता ये बोट क ...और पढ़ें

    BMW लेकर आने वाली है लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट
    BMW लेकर आने वाली है लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी में से एक है। आपको बता दें, वाहन निर्माता कंपनी ने नाव बनाने वाली कंपनी TYDE के साथ मिलकर एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक वॉटरक्राफ्ट जनरेट किया है। ये 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में पेश होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये अपनी तरह का पहला बैटरी से चलने वाली वाटर शिप है।

    क्या हैं इलेक्ट्रिक बोट के फीचर?

    ये बोट 13.15 मीटर लंबी है और 30 समुद्री मील या 56 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। इसका इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम बीएमडब्ल्यू की हाई बैटरी से पावर लेता है। BMW Icon लग्जरी इलेक्ट्रिक बोट 100 kW इलेक्ट्रिक मोटर्स की एक पेयर का इस्तेमाल करती है जो 240 kWh की पावर जनरेट करती है।  

    डिजाइन वर्क्स में क्या है खास?

    आपको बता दें, नाव को लॉस एंजिल्स, म्यूनिख और शंघाई में स्टूडियो के साथ बीएमडब्ल्यू ग्रुप की सहायक कंपनी डिजाइन वर्क्स में मास्टरमाइंड द्वारा डिजाइन किया है।

    कितनी मिलेगी रेंज?

    बीएमडब्ल्यू आइकॉन 100 kW इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करता है। जो छह बीएमडब्ल्यू i3 बैटरी 240 kWh की पावर को सपोर्ट करता है। यह 100 किमी की रेंज देता है।

    डॉल्बी एटमॉस सिस्टम 

    इस नाव में डॉल्बी एटमॉस सिस्टम मिलता है, जो नाव में एंटरटेनमेंट के लिए शानदार है। इसमें  6,000 रिजॉल्यूशन वाला 32 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है जो बीएमडब्ल्यू आईड्राइव कंट्रोल / ऑपरेशन सिस्टम के समान दिखता है। इससे आपको मौसम की रिपोर्ट भी मिल जाती है।

    वॉयस कमांड से लैस है ये बोट?

    इसे वॉयस कमांड के इस्तेमाल से भी चलाया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू आइकन इसमें लग्जरी फील प्रदान करता है, इसमें 360° रोटेटिंग सीटें और भी बहुत कुछ मिलता है।

    खबरें और भी