Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2023 Hyundai Creta Facelift की बुकिंग स्टॉर्ट, जानें भारत में कब होगी लॉन्च

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 17 Apr 2023 12:56 PM (IST)

    मलेशियाई-स्पेक Hyundai Creta में समान 1.5L NA MPi पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 115 पीएस की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। भारत-स्पेक क्रेटा ...और पढ़ें

    2023 Hyundai Creta Facelift की बुकिंग स्टॉर्ट
    2023 Hyundai Creta Facelift की बुकिंग स्टॉर्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai Creta Facelift मलेशिया में जल्द लॉन्च होने के लिए तैयार है। लॉन्च होने से पहले इस गाड़ी की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इंडियन मार्केट में काफी लोकप्रिय क्रेटा आने वाले समय में ब्राजील और भारत में लॉन्च हो सकती है। आइये जानते हैं 2023 क्रेटा से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में।

    2023 क्रेटा को मलेशिया में एकमात्र 'प्लस' वेरिएंट में पेश क्या जा सकता है। कलर की बात करें तो इस फेसलिफ्ट को कुल 5 कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जिसमें वे गैलेक्सी ब्लू पर्ल, मिडनाइट ब्लैक पर्ल, टाइटन ग्रे मेटैलिक, क्रीमी व्हाइट पर्ल और ड्रैगन रेड पर्ल शामिल हैं। मलेशियाई बाजार के लिए क्रेटा का इंटीरियर कलर चॉइस ब्लैक अलोन है। मलेशियाई-स्पेक क्रेटा और भारत-स्पेक क्रेटा के डॉयमेंशन एक होने की संभावनाएं हैं।

    कैसा रहेगा इंजन?

    मलेशियाई-स्पेक Hyundai Creta में समान 1.5L NA MPi पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 115 पीएस की पावर और 143.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। भारत-स्पेक क्रेटा को यह पावरट्रेन भी मिलता है। मलेशिया में क्रेटा को केवल एक आईवीटी यूनिट मिलती है।

    2023 Creta Facelift

    हुंडई की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक हुंडई क्रेटा का एक नया फेसलिफ्ट मॉडल भी जल्द देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नई क्रेटा में मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस को बरकरार रखा जाएगा, जबकि फीचर्स में बहुत-से नए अपडेटेस देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक तौर पर हुंडई ने क्रेटा फेसलिफ्ट को दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले ही लॉन्च किया है। अब बारी मलेशिया की है उसके बाद ब्राजील और जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    2023 Creta Facelift कीमत

    कीमत की बात करें तो 2023 Creta Facelift की कीमतों का खुलासा कंपनी अभी तक नहीं किया है। आने वाले समय में लॉन्च के दौरान कंपनी क्रेटा की कीमतों का ऐलान करेगी।