Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साल 2024 के आखिरी महीने में EV को खरीदना हुआ और सस्‍ता, Tata से लेकर MG तक दे रही लाखों रुपये बचाने का मौका

    Updated: Sun, 15 Dec 2024 02:00 PM (GMT+05:30)

    साल के आखिरी महीने December 2024 को खत्‍म होने में कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में अगर आप अपने लिए EV खरीदने का मन बना रहे हैं तो कम बजट वाली ईवी को खरीदने प ...और पढ़ें

    December 2024 में EV को खरीदने पर होगी लाखों रुपये की बचत।
    December 2024 में EV को खरीदने पर होगी लाखों रुपये की बचत।

    HighLights

    1. December 2024 में EV पर मिलेगा लाखों की बचत का मौका
    2. Mahindra XUV 400 को खरीदने पर होगी सबसे ज्‍यादा बचत
    3. Tata और MG भी दे रहे हैं अपनी EV पर लाखों का डिस्‍काउंट

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में ICE वाहनों के साथ ही EV सेगमेंट के वाहनों को भी पसंद किया जाने लगा है। जिसे देखते हुए निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज के विकल्‍प के साथ EV की बिक्री की जाती है। साल के आखिरी महीने के बचे हुए कुछ दिनों में इन कारों पर लाखों रुपये बचाए जा सकते हैं। कौन सी कंपनी क्‍या Discount Offer दे रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra XUV 400 पर क्‍या Discount Offer मिलेगा

    महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में XUV 400 को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से नवंबर के आखिर में दो नई EV के लॉन्‍च के बाद अब इस एसयूवी को खरीदने पर लाखों रुपये का Discount Offer किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक December 2024 में XUV 400 को खरीदने पर 3.10 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- देश में बीते पांच साल में कितने E -Challan हुए जारी, सरकार की कितनी हुई कमाई, पढ़ें पूरी खबर

    Tata की EV पर क्‍या है Discount Offer

    टाटा मोटर्स की ओर से भी कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक December 2024 के बचे हुए दिनों में अगर कंपनी की ईवी को खरीदा जाता है तो अधिकतम तीन लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। यह ऑफर कंंपनी की ओर से Tata Tigor EV के 2023 मॉडल्‍स पर दिया जा रहा है। इसके अलावा 2024 Tata Tigor और Tiago पर 1.15 लाख रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Tata Punch पर भी कंपनी 25 हजार रुपये से लेकर 70 हजार रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। वहीं Tata Nexon EV के 2024 मॉडल्‍स पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है, लेकिन इसके 2023 में बने मॉडल्‍स पर इस महीने में तीन लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

    MG भी दे रही Discount Offers

    कम बजट में एमजी की ओर से MG Comet EV और ZS EV को ऑफर किया जाता है। इन दोनों ही EV पर इस महीने में 2.25 लाख रुपये तक बचाए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक MG Comet EV पर कई शोरुम पर 75 हजार रुपये का ऑफर दिया जा रहा है वहीं ZS EV पर 1.5 से 2.25 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल रहे हैं।

    खबरें और भी

    शोरूम से ले जानकारी

    अगर आप भी इस महीने Mahindra, MG और TATA की किसी EV को खरीदने जा रहे हैं तो अलग अलग शोरूम, शहर और वेरिएंट की उपलब्‍धता के मुताबिक Discount Offer अलग अलग हो सकते हैं। ऐसे में पहले शोरूम से पूरी जानकारी जरुर लें।

    यह भी पढ़ें- देश में कितने वाहन हैं रजिस्‍टर्ड, ICE वाहनों के मुकाबले Electric Vehicles का कैसा है प्रदर्शन, MoRTH ने दी जानकारी