यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BYD E Max7 एमपीवी जल्द होगी लॉन्च, तीन रो सीट के साथ मिलेंगे पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स
चीन की प्रमुख वाहन निर्माता BYD की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई एमपीवी को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ...और पढ़ें

HighLights
- अक्टूबर में BYD कर रही है नई गाड़ी लाने की तैयारी
- मिल सकते हैं पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से भारत में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक MPV को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई एमपीवी में किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
जल्द आएगी BYD Emax7
बीवाईडी की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में BYD EMax7 एमपीवी को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्टूबर 2024 में इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- BYD कर रही नई इलेक्ट्रिक MPV M6 लाने की तैयारी, फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है लॉन्च
कितनी होगी रेंज
BYD EMax7 इलेक्ट्रिक MPV में 71.8 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिसे फुल चार्ज में 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 0-100 किलोमीटर की स्पीड से चलाने में 8.6 सेकेंड लगते हैं। फ्रंट व्हील ड्राइव वाली इस एमपीवी में लगी मोटर से 150 किलोवाट की पावर और 310 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
बेहतरीन होंगे फीचर्स
BYD M6 इलेक्ट्रिक MPV में छह और सात सीटों का विकल्प दिया जा सकता है। ऐसे में इस गाड़ी को तीन रो सिटिंग के साथ लाया जाएगा। इसके अलावा इसमें फीचर्स के तौर पर V2L, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, छह एयरबैग, टीपीएमएस, ऑटो होल्ड, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, एबीएस, ईएससी, टीसीएस, ईबीडी, वीडीसी, एचबीए, एचएचसी, पैनोरमिक रूफ, वायरलैस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट्स, 12.8 इंच रोटेटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कार प्ले, एलईडी लाइट्स, फॉलो मी लैंप, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
खबरें और भी
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च, फीचर्स और कीमत को लेकर किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के समय इसकी संभावित कीमत 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
किनसे होगा मुकाबला
बीवाईडी की ओर से इसे तीन रो सिटिंग और छह-सात सीटों के विकल्प के साथ लाया जाएगा। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला Toyota Innova Hycross के साथ होगा।
यह भी पढ़ें- 2025 BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च; ऑटोपायलट, ऑटोमेटिक पार्किंग जैसे फीचर्स से है लैस