Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BYD कर रही नई इलेक्ट्रिक MPV M6 लाने की तैयारी, फेस्टिव सीजन में लॉन्‍च हो सकती है लॉन्‍च

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:00 AM (GMT+05:30)

    इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से भारत में लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक MPV ...और पढ़ें

    BYD की ओर से किस गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं।
    BYD की ओर से किस गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. BYD की ओर से भारत में लॉन्‍च की जा सकती है नई इलेक्ट्रिक MPV
    2. BYD M6 को फेस्टिव सीजन के दौरान देश में लॉन्‍च किया जा सकता है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से भारत में जल्‍द ही नई इलेक्ट्रिक MPV को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस तरह के फीचर्स, रेंज के साथ इस गाड़ी को लाया जा सकता है। इसे कब तक और किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    आएगी नई इलेक्ट्रिक MPV

    BYD की ओर से भारत में जल्‍द ही नई इलेक्ट्रिक MPV को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि इसे किस सेगमेंट में कब तक लॉन्‍च किया जाएगा। नई एमपीवी को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें- 11 सितंबर को लॉन्‍च होगी JSW MG Windsor EV, BYD, टाटा और महिंद्रा से होगा मुकाबला

    सोशल मीडिया से मिली जानकारी

    बीवाईडी की ओर से सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर किया गया है। जिसमें जल्‍द लॉन्‍च होने वाली गाड़ी की हेडलाइट की फोटो दिखाई गई है। साथ ही लिखा है कि 'ट्रांसफॉर्मेशन टू अ न्‍यू जेनरेशन' नीचे की ओर कमिंग सून भी लिखा हुआ है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि बीवाईडी की ओर से नई गाड़ी को जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा।

    आ सकती है BYD M6

    कंपनी ने अभी सिर्फ एक फोटो शेयर कर नई गाड़ी को लाने की जानकारी दी है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि BYD की ओर से M6 MPV को लाया (BYD MPV M6 Launch in India) जाएगा। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को ऑफर किया जाएगा। मौजूदा समय में BYD भारत में E6 एमीपीवी को ऑफर करती है जिसकी जगह नई एमपीवी को लाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    मिलेगी 530 KM रेंज

    BYD M6 इलेक्ट्रिक MPV में 71.8 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिसे फुल चार्ज में 530 किलोमीटर (BYD MPV M6 range) तक चलाया जा सकता है। इसमें लगी मोटर से इसे 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाने में 8.6 सेकेंड लगते हैं। फ्रंट व्‍हील ड्राइव वाली इस एमपीवी में लगी मोटर से 150 किलोवाट की पावर और 310 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    बेहतरीन हैं फीचर्स

    BYD M6 इलेक्ट्रिक MPV में छह और सात सीटों का विकल्‍प दिया जा सकता है। साथ ही V2L, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, छह एयरबैग, टीपीएमएस, ऑटो होल्‍ड, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, एबीएस, ईएससी, टीसीएस, ईबीडी, वीडीसी, एचबीए, एचएचसी, पैनोरमिक रूफ, वायरलैस चार्जर, वेंटिलेटिड सीट्स, 12.8 इंच रोटेटिंग इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एलईडी लाइट्स, फॉलो मी लैंप, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, ऑटो एसी जैसे फीचर्स (BYD MPV M6 features) दिए जा सकते हैं।

    15 से 20 लाख होगी कीमत

    कंपनी ने अभी इस गाड़ी के लॉन्‍च को लेकर किसी भी तरह अन्‍य जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे फेस्टिव सीजन के दौरान भारत में लाया जा सकता है। लॉन्‍च के समय इसकी संभावित कीमत 15 से 20 लाख रुपये (BYD MPV M6 price in india) के बीच रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- Tata Curvv EV Vs BYD Atto3: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर, पढ़ें पूरी खबर