Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2022: सीएनजी मॉडल में धांसू इन कंपनियों की धांसू शुरुआत, कीमत और फीचर्स के दम पर बनाई जगह

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 09:24 AM (IST)

    पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों के पास सीएनजी एक अच्छा विकल्प मौजूद है। आज हम आपको बताएंगे इस साल कौन सी कंपनियां अपनी सीएनजी कारों को लेकर ...और पढ़ें

    इन कंपनियों ने की इस साल सीएनजी मॉडल्स में धांसू शुरुआत
    इन कंपनियों ने की इस साल सीएनजी मॉडल्स में धांसू शुरुआत

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ते जा रही हैं। लोगों के पास सीएनजी एक अच्छा विकल्प बन रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल इंजन वेरिएंट्स के बाद कई वाहन निर्माता कंपनियों ने अपनी सफल कारों को सीएनजी मॉडल के साथ लॉन्च किया है। मारुति और टाटा भी इन्हीं में से एक है। भारतीय बाजार में इन दोनों को काफी पसंद किया है। वह ब्रिकी के मामले में भी इन गाड़ियों की डिमांड भी काफी अधिक रहती है।

    Tata Tiago

    भारतीय बाजार में टाटा की गाड़ियों को सबसे अधिक पसंद की जाती है। आपको बता दे ये कार सीएनजी इंजन के साथ दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं इनमें Arizona Blue और Flame Red शामिल हैं। कीमत की बात करें तो टाटा टियागो xe सीएनजी की कीमत 6.35 लाख रुपये है। ये 26.4 kmpl का माइलेज देती है। इतना ही नहीं इसे मैनुअल ट्रांसमिशन पर  5 गियर बॉक्स के साथ जोड़ा भी गया है। इसमें 1199 cc 3 सिलेंडर 1.2 लीटर आई-सीएनजी इंजन दिया गया है जो 72 बीएचपी की पावर पर अधिकतम 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    Tata Tigor

    आपको बता दे भारतीय बाजार में सीएनजी वेरिएंट के साथ भी ये मॉडल उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 7.95 लाख रुपये है। ये 1 लीटर सीएनजी में लगभग 26.4 किलोमीटर तक चल सकती है। इस मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ ही चार अलग-अलग कलर में उपलब्ध कराया गया है। कलर  ब्लू, डेटोना ग्रे, ओपल, मैग्नेटिक रेड और वाइट है। ये 5 सीटर कार है। इसमें 1199 सीसी का इंजन दिया गया है जो 72 बीएचपी की पावर पर अधिकतम 95 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

    Maruti Dzire

    भारतीय बाजार में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कंपनी में से एक मारुति  भी है। सड़कों पर मारुति की डिजायर सबसे अधिक दिखाई देने वाली कारों में से एक है। इंडियन मार्केट में अब ये कार सीएनजी मॉडल में भी उपलब्ध है। आपको बता दे कंपनी ने इसे कुल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपये है। ये लगभग 31.12 km/kg का माइलेज देती है। ये 1.2 लीटर सीएनजी इंजन पर 71bhp की पावर और अधिकता 98.5Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    Year Ender 2022 : इन कंपनियों ने की इस साल सीएनजी मॉडल्स में धांसू शुरुआत , जानें कितनी किफायती और दमदार

    Year ender 2022 : इस साल लॉन्च हुईं ये दमदार 10 लाख रुपये से कम की गाड़ियां, यहां देखें लिस्ट