Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    March 2024 में Compact Sedan सेगमेंट में कैसी रही बिक्री, जानें किस कार को किया सबसे ज्‍यादा पसंद

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 11:59 AM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिसमें Compact Sedan सेगमेंट का भी योगदान रहता है। मारुति से लेकर टाटा तक इस ...और पढ़ें

    March 2024 में Compact Sedan Cars की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।
    March 2024 में Compact Sedan Cars की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। March 2024 के दौरान देशभर में Compact Sedan Car सेगमेंट में Maruti, Tata, Hyundai और Honda की ओर से कारों को ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किस कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

    मारुति Dzire

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति की ओर से Compact Sedan Car सेगमेंट में Dzire को ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार की बीते महीने में कुल बिक्री 15894 यूनिट्स की रही। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस कार की कुल बिक्री 13394 यूनिट्स रही थी। कंपनी की यह कार 6.56 लाख रुपये की कीमत से लेकर 9.38 लाख रुपये तक खरीदी जा सकती है।

    Hyundai Aura

    हुंडई की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान के तौर पर Aura को ऑफर किया जाता है। बिक्री के मामले में यह कार लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर रही। मार्च 2024 के दौरान इस कार की कुल 4883 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल मार्च महीने में इसकी 3774 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हुंडई ऑरा की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.48 लाख रुपये से होती है। इसके टॉप वेरिएंट को 9.05 लाख रुपये तक खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- March 2024 में देश में रही इन सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग, जानें टॉप-5 में शामिल हुई ये MPV और SUV 

    Honda Amaze

    होंडा की ओर से भी इस कैटेगरी में Amzae को ऑफर किया जाता है। कंपनी की सबसे सस्‍ती सेडान कार के तौर पर आने वाली अमेज की मार्च 2024 में 2678 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल मार्च में इसकी कुल 3996 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.16 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.10 लाख रुपये तक है।

    खबरें और भी

    Tata Tigor

    टाटा की ओर से Compact Sedan के तौर पर Tigor को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल इसकी कुल 2705 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इस साल इस कार को मार्च में 2017 ग्राहकों ने खरीदा है। इस कार की कीमत की शुरूआत 6.30 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट को 9.55 लाख रुपये तक की कीमत पर कई विकल्‍पों के साथ खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- लॉन्‍च के तीन महीने बाद ही सस्‍ती हो गई Tata Punch EV, मिल रहा तगड़ा Discount offer