यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi-Mumbai Expressway पर पूरा हुआ 82 फीसदी काम, अक्टूबर 2025 के बाद 12 घंटे में तय होगी यह दूरी
दिल्ली से मुंबई के बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से नया Expressway बनाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में Delhi-Mumbai ...और पढ़ें

HighLights
- Delhi-Mumbai Expressway का 82 फीसदी काम पूरा हुआ
- सरकार ने तय की नई डेडलाइन, अक्टूबर 2025 तक पूरा होगा काम
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-Mumbai Expressway के बीच सफर करने में अभी थोड़ा समय और लग सकता है। केंद्रीय मंत्री की ओर से संसद में एक्सप्रेस वे के काम को लेकर जानकारी दी गई है। इस एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली से मुंबई तक सफर पूरा करने में अभी कितना समय लग सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
संसद में केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से संसद में जानकारी दी गई है कि Delhi-Mumbai Expressway का 82 फीसदी काम पूरा हो चुका है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि एक्सप्रेस वे पर बाकी बचा हुआ काम भी अक्टूबर 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा।
1136 किलोमीटर बनाया गया एक्सप्रेस वे
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक एक्सप्रेस वे की कुल लंबाई 1386 किलोमीटर है। जिसे 53 पैकेज में स्पर्स सहित बनाया जा रहा है। जिसमें से 26 पैकेज पूरे हो चुके हैं और अन्य पर काम किया जा रहा है। कुल मिलाकर 1136 किलोमीटर का निर्माण किया जा चुका है। जिसके बाद इसकी संशोधित निर्धारित समापन तिथि अक्टूबर 2025 तय की गई है।
यह भी पढ़ें- ये तीन Expressway बदल देंगे बिहार की सूरत, 20 से ज्यादा जिले होंगे कनेक्ट
सात राज्यों को होगा फायदा
एक बार एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद जहां लोगों को दोनों महानगरों के बीच आने-जाने में कम समय लगेगा। वहीं छह राज्यों को इसका फायदा मिलेगा। इन राज्यों में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र हैं। यह एक्सप्रेस वे इन राज्यों के दिल्ली, फरीदाबाद, अलवर, दौसा, कोटा, मंदसौर, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वदोडरा, सूरत, वलसाड, वापी, विरार और मुंबई को आपस में जोड़ेगा।
खबरें और भी
दिल्ली में महारानी बाग से होगा शुरू
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे दिल्ली के महारानी बाग से शुरू होगा और महाराष्ट्र के जेएनपीटी तक जाएगा। इसे आठ लेन का बनाया जा रहा है। लेकिन भविष्य में इसे 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित कीमत एक लाख करोड़ रुपये के आस-पास है। एक बार पूरी तरह से शुरू होने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच की दूरी को सिर्फ 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
