Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda की कारों पर May 2024 में मिल रहा लाखों रुपये का डिस्‍काउंट, जानें किस गाड़ी पर होगी कितनी बचत

    Updated: Fri, 10 May 2024 08:17 AM (IST)

    देश की प्रमुख कार और एसयूवी ऑफर करने वाली जापानी कंपनी Honda Cars की ओर से May महीने में अपनी कार और एसयूवी पर लाखों रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रह ...और पढ़ें

    May 2024 में होंडा की कारों को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है।
    May 2024 में होंडा की कारों को खरीदने पर लाखों रुपये की बचत की जा सकती है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। May 2024 में अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो Honda Cars की ओर से अपनी कारों और एसयूवी पर डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से किस कार और एसयूवी पर कितना डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Honda City

    होंडा की ओर से मिड साइज सेडान के तौर पर सिटी को ऑफर किया जाता है। May 2024 के दौरान इस कार पर कंपनी की ओर से सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस महीने सिटी को खरीदने पर 1.14 लाख रुपये से ज्‍यादा का फायदा लिया जा सकता है। इस कार पर May 2024 में ZX वेरिएंट पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, अन्‍य वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये का डिस्‍काउंट, कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट के तौर पर आठ हजार रुपये, कस्‍टमर लॉयल्‍टी बोनस के तौर पर चार हजार रुपये, कार एक्‍सचेंज बोनस के तौर पर 20 हजार रुपये, ZX वेरिएंट एक्‍सचेंज करने पर 25 हजार रुपये, स्‍पेशल कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये का फायदा लिया जा सकता है। इस सेडान कार की पांचवीं पीढ़ी के एलीगेंट एडिशन पर स्‍पेशल एडिशन डिस्‍काउंट के तौर पर 36500 रुपये का अतिरक्ति ऑफर मिल रहा है। Honda City की एक्‍स शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये से हो जाती है। इस गाड़ी के e:Hev वेरिएंट को मई में खरीदने पर कैश डिस्‍काउंट के तौर पर 65 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसकी कीमत 20.55 लाख रुपये एक्‍स शोरूम से शुरू हो जाती है।

    यह भी पढ़ें- बिक्री के मामले में Honda के लिए बेहतर साबित हुआ April 2024, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

    Honda Amaze

    होंडा की ओर से May 2024 में अपनी सबसे छोटी कार पर भी बेहतरीन ज्‍यादा डिस्‍काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से होंडा अमेज पर अधिकतम 96 हजार रुपये के ऑफर इस महीने में मिल रहे हैं। जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्‍काउंट, ई वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का डिस्‍काउंट, स्‍पेशल कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट के तौर पर 20 हजार रुपये, कॉर्पोरेट डिस्‍काउंट के तौर पर छह हजार रुपये, कस्‍टमर लॉयल्‍टी बोनस के तौर पर चार हजार रुपये, कार एक्‍सचेंज बोनस के तौर पर 10 हजार रुपये, होंडा कार एक्‍सचेंज करने पर छह हजार रुपये, एलीट एडिशन पर स्‍पेशल एडिशन बेनिफिट के तौर पर 30 हजार रुपये का फायदा लिया जा सकता है। Honda Amaze की एक्‍स शोरूम कीमत 7.93 लाख रुपये से हो जाती है।

    Honda Elevate

    होंडा की ओर से साल 2023 में ही Elevate को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद से ही कंपनी को इस एसयूवी के लिए बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। May 2024 के दौरान अगर आप इस एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इस महीने में इस एसयूवी कंपनी की ओर से अधिकतम 55 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डिस्‍काउंट लिमिटेड पीरियड सेलीब्रेशन के तौर पर दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत की शुरूआत 11.91 लाख रुपये से हो जाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Mileage के मामले में भी बेहतर होगी नई Maruti Swift 2024, जानें पुरानी जेनरेशन के मुकाबले कैसी होगी नई गाड़ी