यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिक्री के मामले में Honda के लिए बेहतर साबित हुआ April 2024, जानें कैसा रहा प्रदर्शन
जापानी कार निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में बेहतरीन तकनीक के साथ सेडान और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मिली जा ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Cars India की ओर से April 2024 में बिक्री के आंकड़ों को जारी किया गया है। कंपनी ने बीते महीने कितनी यूनिट्स कार और एसयूवी की बिक्री की है। हम इस खबर में आपको कंपनी की बिक्री की जानकारी दे रहे हैं।
April 2024 में Honda की कितनी हुई बिक्री
Honda Cars India ने April 2024 में हुई बिक्री की जानकारी को सार्वजनिक किया है। कंपनी के मुताबिक बीते महीने में कुल 10867 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 42 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले साल अप्रैल महीने में होंडा ने कुल 7676 यूनिट्स की बिक्री की थी।
एक्सपोर्ट में किया बेहतर प्रदर्शन
कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2024 के दौरान होंडा ने 6516 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है। जबकि भारतीय बाजार में कंपनी ने कुल 4351 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने ईयर ऑन ईयर बेसिस पर एक्सपोर्ट में 175 फीसदी की बढ़त को हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- April 2024 में मारुति ने बेच दीं 1.68 लाख से ज्यादा कारें, जानें किस सेगमेंट की रही सबसे ज्यादा मांग
बिक्री पर कंपनी ने दी यह जानकारी
होंडा कार्स इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के वीपी कुणाल बहल ने बताया कि अप्रैल में हमारी नियोजित उत्पादन मात्रा एलिवेट और सिटी उत्पादन के छह-एयरबैग स्टैंडर्ड वेरिएंट में स्विचओवर के कारण कम थी और निर्यात भी उसी के अनुरूप रहा है। दूसरी ओर, एलिवेट के निर्यात से एचसीआईएल के निर्यात की मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि जारी है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 175% बढ़ी है।
खबरें और भी
कैसा है पोर्टफोलियो
Honda Cars India फिलहाल भारतीय बाजार में चार कारों की बिक्री करती है। इनमें Honda Amaze, Honda City, Honda City E:HEV और Honda Elevate शामिल हैं। कंपनी की ओर से सबसे सस्ती कार के तौर पर Amaze को ऑफर किया जाता है। वहीं Honda City E:HEV को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है।