Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ducati की नई 'Monster' बाइक भारत में जल्द होगी लॉन्च, नए फीचर्स के साथ मिलेगा 890cc का पावरफुल इंजन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 04:01 PM (IST)

    Ducati Monster V2: डुकाटी जल्द ही भारत में नई Monster V2 लॉन्च करने वाली है। इसमें 890cc का नया इंजन, हल्का वजन और आधुनिक चेसिस मिलने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। डिजाइन का पेटेंट कराने के कुछ ही हफ्तों के बाद Ducati अब भारत में Monster V2 लॉन्च करने के लिए तैयार है। पुराने मॉडल की तुलमा में इसमें 890cc का इंजन होने की उम्मीद लगाई जा रही है लेकिन पावर में कोई बदलाव नहीं होगा और टॉर्क 2nm कम होगा। इसके अलावा इसके चेसिस और टैंक डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

    इंजन और स्पेक्स

    यह इंजन मॉन्सटर के लिए नया है और इसे Panigale V2, Strretfighter 2 और मल्टीस्ट्राडा V2 जैसी दूसरी Ducati बाइकों के साथ साझा किया है। पावर के आंकड़े पुरानी मॉन्सटर से बहुत मिलत-जुलते हैं लेकिन 111hp की पीक पावर अब रेव रेंज में पहले (9,000rpm पर जबकि पहले 9.250rpm) मिलती है। हालांकि, पीक टॉर्क अब थोड़ा बाद में 7,250rpm पर आता है जो पहले 6,500rpm था।

    इसके अंदर और भी कई बदलाव किए गए हैं। पुरानी मॉन्सटर के एल्युमिनियम फ्रेम की तुलना में Monster V2 मोनोकोक चेसिस मिलती है। इसका टैंक अब पहले से बड़ा दिखता है लेकिन यह अभी भी 14 लीटर ही है।

    कितनी होगी कीमत?

    इसका वजन अब 175kg है तो Monster V2 के पुराने मॉडल के मुकाबले 4 किलो तक हल्की होगी। वर्तमान में Ducati India ने मॉन्स्टर की कीमत 13.84 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इस नई बाइक की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

    भारत में इसका महत्व

    यह लॉन्च भारतीय बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कुछ समय से भारत में राइडर्स के पास सिर्फ Monster के पिछले वर्जन तक ही पहुंची थी जबकि एक पूरी तरह नया और अपडेटेड वर्जन काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मौजूद है। उम्मीद है कि आने वाल लॉन्च में इस कमी को दूर किया जाएगा। ग्लोबल लेवल पर इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिलता है जिसमें ज्यादा पावरफुल 890cc V-ट्विन इंजन और पूरी तरह से नया चेसिस दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- E 3 Trion इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर हुआ लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत