Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक कार Luce 382 करोड़ में हुई नीलाम, जानिए किसने खरीदी
Chassis O Ferrari Luce: फेरारी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक कार Luce ने नीलामी में 382 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत हासिल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ferrari की पहली प्रोडक्शन Luce जिसे Chassis 0 के नाम से जाना जाता है ने RM Sotheby'S मोंटेरे नीलामी में 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 382 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड बिक्री कीमत हासिल की है। यह किसी नई गाड़ी के लिए नीलामी में चुकाई गई अब तक की सबसे ज्यादा राशि है जिसने पिछले साल इसी इवेंट में एक वन-ऑफ डेटोना SP3 द्वारा जुटाए गए 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर को पीछे छोड़ दिया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Luce Ferrari का पहला ऑल-इलेक्ट्रिक प्रोडक्शन मॉडल और इसकी पांच सीटों वाली कार भी है। यह क्वाड-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है जो 1,050hp की पावर और 990nm का टॉर्क जनरट करता है। इसका दावा की गई टॉप-स्पीड 310kmph और ड्राइविंग रेंज 530 किमी है। Ferrari ने पक्का किया है कि 2026 के लिए Luce का पूरा कोटा पहले ही पूरी तरह से बुक हो चुका है।
टेलर मेड प्रोग्राम
नीलाम की गई यह कार Luce का पहला प्रोडक्शन मॉजल है जिसे Ferrari के टेलर मेड प्रोग्राम के तहत खास फीचर्स के साथ बनाया गया है जो स्टैंडर्ड मॉडल पर उपलब्ध नहीं है। इस कार के लिए खास तौर पर विकसित किया गया Madeperla Semi-Gloss पेंट, जिसमें ऐसे पिगमेंट का इस्तेमाल किया गया है जो रोशनी के हिसाब से अपना रूप बदलते हैं।
Le Mans Metallic Leather जो पर्ला में ग्रिगियो कोरवारा ट्रिम के साथ है जिसे कार की ओवरऑल थीम को ध्यान में रखते हुए रोशनी को रिफ्लेक्ट और ट्रांसमिट के लिए डिजाइन किया गया है।
नीलामी का नतीजा
इस कार को बिना किसी रिजर्व प्राइस के बेचा गया था और इसकी आखिरी बोली 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर से थोड़ा ज्यादा के शुरुआती अनुमान से काफी ज्यादा है। यह बिक्रि Luce की 550,000 यूरो की शुरुआती कीमत से 60 गुना ने अधिक है। इस कार को 2027 की शुरुआत में डिलीवरी से पहले तैयार होने के लिए Ferrari के मारानेलो मुख्यालस वापस जाएगी।
इसकी सबसे ऊंची बोली अमेरिकी अरबपित निवेशक और Ferrari कलेक्टर Herbert A. Werthein ने लगाई।
यह भी पढ़ें- BMW 7 सीरीज और i7 फेसलिफ्ट 11 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च, जानें क्या है खास
