यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honda Elevate इन 5 खूबियों के दम पर बना सकती है पहचान, त्योहारी सीजन में शुरू होगी डिलीवरी
भारतीय कार बाजार में होंडा एलीवेट एसयूवी सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा को टक्कर देने जा रही है। होंडा सिटी और अमेज जैसे मॉडल के बाद कंपनी के लाइनअप में एक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने हाल ही भारत के लिए अपनी Elevate SUV को पेश किया है। पिछले कई वर्षों से ये कार कंपनी महत्वपूर्ण अपकमिंग मॉडल थी। देश-दुनिया में लगातार घट रही सेडान कारों की मांग के बीच Elevate SUV कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी। आइए, एलीवेट के लॉन्च होने के बाद होंडा को होने वाले 5 बड़े फायदों के बारे में जान लेते हैं।
(2).jpg)
तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट में एंट्री
कंपनी की ये मध्यम आकार की SUV तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट में एंट्री मारने वाली है। भारतीय कार बाजार में होंडा एलीवेट सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा को टक्कर देने जा रही है। कंपनी भारतीय बाजार में Honda ने BR-V को भी एक SUV के रूप में लाई थी, लेकिन अपनी सभी खूबियों के बावजूद भी बीआर-वी काफी साधारण पेशकश थी।
प्रोडक्ट लाइनअप में नया ऑप्शन
होंडा सिटी और अमेज जैसे मॉडल के बाद कंपनी के लाइनअप में एक नया प्रोडक्ट जुड़ने वाला है। मौजूदी समय में देश के अंदर कुल कारों की बिक्री में सेडान की हिस्सेदारी बहुत कम है और कंपनी के पास भरोसे के लिए एक छोटी कार भी नहीं है। एलीवेट जैसी एसयूवी के साथ कंपनी द्वारा अपने उत्पाद लाइनअप में विविधता लाने से संभावनाएं बढ़ सकती हैं।
एडवांस तकनीक का इस्तेमाल
होंडा को कई कारणों से पसंद किया जाता है, लेकिन इनकी कारें भारत में ज्यादा फीचर लोडेड नहीं होती थीं। नई एलीवेट में Honda Sensing तकनीक मिलती है जो कंपनी का ADAS का वेरिएंट है। वहीं, एलिवेट को 10.25 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले स्क्रीन भी मिलती है, जो भारत में किसी भी होंडा मॉडल में सबसे बड़ी है। साथ ही इसमें सात इंच की ड्राइव डिस्प्ले स्क्रीन, टेलीमैटिक्स, सनरूफ और कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।
खबरें और भी
(3).jpg)
स्पेस और कंफर्ट
ये कहा जा सकता है कि कंपनी ने एलिवेट एसयूवी की स्टाइलिंग और फीचर पर विशेष ध्यान दिया गया है, वहीं इसका केबिन बहुत सही ढंग से डिजाइन किया गया है। अपनी निकटमत राइवल क्रेटा की तुलना में एलिवेट का व्हीलबेस 30 मिमी ज्यादा है।
सबसे पहले भारत में बिक्री
होंडा एलिवेट एसयूवी को सबसे पहले भारतीय कार बाजार में बेचा जाएगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि भविष्य में भारत विदेशी बाजारों में एलिवेट के निर्यात के लिए एक आधार के रूप में काम करेगा। साथ ही कंपनी एलीवेट को एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश करेगी। जुलाई में कंपनी इसकी बुकिंग लेना शुरू कर देगी और त्यौहारी सीजन के दौरान इसकी कीमतों का खुलासा किया जाएगा।