Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda Elevate SUV से आज उठा पर्दा, मिलेगा Creta और Seltos से बड़ा बूट स्पेस

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 01:55 PM (IST)

    Honda Elevate Design and Specifications क्रेटा सेल्टोस राइवल होंडा एलिवेट को आज लंबे इंतजार के बाद अनविल कर दिया गया है। इस खबर के माध्यम से आपको बतान ...और पढ़ें

    Honda Elevate एसयूवी आज हुई अनविल, जानें क्या है खास
    Honda Elevate एसयूवी आज हुई अनविल, जानें क्या है खास

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा ने अपनी बिल्कुल नई मीड साइज एसयूवी Honda Elevate को आज इंडियन मार्केट में पेश कर दिया है। इसकी कीमतों का खुलासा होना अभी बाकी है। इसकी बुकिंग जुलाई 2023 में खुलेगी, जबकि कीमतों की घोषणा इस त्योहारी सीजन में की जाएगी। आइये जानते हैं इंडियन मार्केट में क्रेटा, सेल्टोस को टक्कर देने वाली इस गाड़ी में क्या कुछ है खास?

    458 लीटर का मिलेगा बूट स्पेस

    होंडा एलिवेट की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी, ऊंचाई 1,650 मिमी है और इसका व्हीलबेस 2,650 मिमी का है। इसमें 220 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। बूट स्पेस के मामले में ये गाड़ी काफी बेहतरीन है। इसमें 458 लीटर का बूट स्पेस मिल जाता है।

    Honda Elevate की कैसी है डिजाइन?

    एलिवेट की स्टाइलिंग होंडा की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी पर बेस्ड है। इसमें बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया है। कार में आकर्षक एलईडी हेडलैम्प्स ऊपर और एल-आकार की एलईडी टेल लाइट्स हैं और यह डुअल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलती है।

    Honda Elevate इंटीरियर

    एलिवेट बेज अपहोल्स्ट्री के साथ डुअल-टोन इंटीरियर के साथ आता है। होंडा ने एक बार फिर डैशबोर्ड के लिए एक साफ डिजाइन का विकल्प चुना है। इसमें सेंटर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।

    खबरें और भी

    Honda Elevate इंजन

    एलिवेट को पावर देने वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 119 बीएचपी @ 6,600 आरपीएम और 145 एनएम @ 4,300 आरपीएम जेनरेट करती है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी के साथ जोड़ा जाता है। कंपनी के मुताबिक, एलिवेट के प्योर-इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम चल रहा है। इसके 3 साल के समय में शुरू होने की उम्मीद है।