यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विदेशों में फ्लाइंग टैक्सी सर्विस की हो रही तैयारी, जाम से मिलेगी छुट्टी; सस्ता होगा सफर
फ्लाइंग टैक्सी अगर भारत में लॉन्च होती है तो इससे डेली ट्रैफिक में फंसने की झंझट से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि जिनको जल्दी होगी वो फाइंग टैक्सी से अप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कभी-कभी ट्रैफिक में बुरी तरह फंसने के दौरान आपके मन में जरूर आता होगा कि काश मैं यहां से उड़कर निकल जाऊं। आने वाले समय में ये सपना सच होता दिख रहा है। क्योंकि, विदेशों में इसपर काम होना शुरू हो चुका है। दुबई सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि वह 2026 तक फ्लाइंग टैक्सी सुविधा शुरू करने वाले हैं।
ऊबर से भी कम कीमत में करेंगे सफर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) में सर्वाजनिक परिवहन एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अहमद बहरोज्यान का मानना है कि इन हावई टैक्सियों की लागत ऊबर सवारी जितनी कम होगी।
.jpg)
प्लाइंग टैक्सी के फायदे
फ्लाइंग टैक्सी अगर भारत में लॉन्च होती है तो इससे डेली ट्रैफिक में फंसने की झंझट से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि, जिनको जल्दी होगी वो फाइंग टैक्सी से अपने गंतव्य तक आराम से पहुंच जाएंगे। हालांकि, इस तरह के कॉन्सेप्ट पर यहां पर काम चल रहा है। अगर विदेशों में ये सक्सेज होता है तो भारत में ये टेक्नोलॉजी आते देर नहीं लगेगी।
फ्लाइंग टैक्सी पर कई स्टार्टअप्स और बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं। बता दें, चीनी कंपनी एक्सपेंग एरोहट के अलावा और भी बहुत सी कंपनियां अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। सबसे पहले SkyDrive नाम की एक कंपनी इस तरह के वाहन बनाने के दिशा में काम कर रही है।
खबरें और भी
कंपनी ने साल 2021 में अपने पहली फ्लाइंग कार का अनावरण भी किया था। वहीं, एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार चेन्नई स्थित विनाटा एरोमोबिलिटी द्वारा तैयार की जा रही है। इसे 2023 तक पेश किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
Mercedes Benz AMG G63 Maybach और GLS 600 की Booking हुई फिर शुरू, देखें पूरी डिटेल्स