Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra Marksman से लेकर Toyota Hilux तक, इन कारों पर भरोसा करती है Indian Army

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 12:28 PM (IST)

    देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस मौके पर हम आपके लिए भारतीय सेना की फेवरेट कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं। Tata Safari Storme ने काफी लंबे ...और पढ़ें

    Indian Army इन कारों पर भरोसा करती है।
    Indian Army इन कारों पर भरोसा करती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और इस मौके पर हम आपके लिए भारतीय सेना की फेवरेट कारों की एक लिस्ट लेकर आए हैं। इंडियन आर्मी मौजूदा समय की फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और फीचर लोडेड कारों की वजह गर्जनाकारी आवाज और टिकाऊ वाहनों पर भरोसा जताती है। आइए, देश की सेना की पसंदीदा कारों के बारे में जान लेते हैं।

    Mahindra Marksman

    ​ये महिंद्रा स्कॉर्पियो चेसिस पर निर्मित एक मजबूत और पूरी तरह से बख्तरबंद वाहन है। महिंद्रा की ये रफ एंड टफ एसयूवी ग्रेनेड और खदानों से सुरक्षा प्रदान करती है, जिसमें हमले के लिए 270 डिग्री रेंज के साथ एक शक्तिशाली बंदूक बुर्ज भी है। 6 लोगों के बैठने की क्षमता के साथ ये B6 लेवल की बैलिस्टिक सुरक्षा के साथ आती है।

    यह भी पढ़ें- ट्रैफिक का दबाव और ड्राइवरों का तनाव कम करेगी नई तकनीक, आईआईटी जोधपुर ने निकाला समाधान

    Tata Safari Storme

    Tata Safari Storme ने काफी लंबे समय तक इंडियन आर्मी की सेवा की है। सफारी हेवी-ड्यूटी अपग्रेड के साथ एनआईजे लेवल 3 सेफ्टी प्रदान करती है, जिसमें ब्लास्ट-प्रतिरोधी विशेषताएं और रन-फ्लैट टायर शामिल हैं। 2.2 लीटर डीजल मोटर और फोर-व्हील ड्राइव के साथ टाटा सफारी स्टॉर्म जीएस800, विशेष रूप से भारतीय सेना के लिए बनाई गई थी।

    Mahindra Armado

    सेना के साथ सह-विकसित, आर्माडो CEN B7 STANAG लेवल 2 सुरक्षा प्रदान करती है। इस विशालकाय वाहन में 6 कर्मी के बैठने की क्षमता और 1000 किलोग्राम पेलोड है। यह ग्रेनेड लांचर और मशीन गन जैसे विकल्प प्रदान करती है।

    खबरें और भी

    Toyota Hilux

    भारतीय सेना अब टोयोटा हिलक्स का उपयोग कर रही है, जो अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है। इसे हाल ही में अपने बेड़े में शामिल किया गया है। इस पिकअप ट्रक में 2.8-लीटर डीजल इंजन, 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और लो-रेंज और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ एक स्ट्रॉन्ग फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Indian Automobile Industry: जमशेद टाटा की कार से लेकर देश की पहली EV तक, इंडस्ट्री में हुए ये क्रांतिकारी बदलाव