गंगा एक्सप्रेसवे पर फ्री का ट्रायल सफर खत्म; अब भरना पड़ेगा इतना टोल, जानें आपकी गाड़ी का रेट
Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर अब फ्री सफर खत्म हो गया है। मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी की यात्रा करने वालों को अब टोल टैक्स भरना होगा। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Expressway का उद्घाटन 29 अप्रैल 2026 को हुआ था। शुरुआत में यात्रियों को कुछ दिनों के लिए मुफ्ट सफर की सुविधा दी गई है जो अब खत्म हो गई है। मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को अब टोल टैक्स देना होगा। यह गाड़ी के टाइप और दूरी के आधार पर लिया जाएगा।
टोल टैक्स के नियम
गंगा एक्सप्रेसवे पर बंद टोल सिस्टम लागू है। इसका मतलब है कि टोल टैक्स केवल उतनी ही दूरी का लिया जाएगा जितना कि गाड़ी ने तय की है। सारा पेमेंट FASTag के जरिए होगा जिससे गाड़ियां बिना रुके आसानी से निकल सकें। UPEIDA द्वारा ली गई अलग-अलग वाहनों की दर के बारे में आपको बताते हैं।
किसका कितना होगा टोल?
कार, जीप और वैन जैसे हल्के वाहनों के लिए 2.55 रुपए प्रति किमी, टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और ट्र्रैक्टर के लिए 1.28 रुपए प्रति किमी, हल्के कमर्शियल वाहन और मिनी बस के लिए 4.05 रुपए प्रति किमी, बस और ट्रैक जैसी भारी गाड़ियों के लिए 8.20 रुपए प्रति किमी, मल्टी एक्सल और भारी मशीनरी के लिए 12.60 रुपए प्रति किमी है। इसके अलावा, 7 या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों से 16.10 रुपए प्रति किमी चार्ज लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- TATA Sierra या फिर Kia Seltos; माइलेज के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट? जानें पावर और कीमत का अंतर
एक्सप्रेसवे पर कैसे कटेगा टोल?
Ganga Expressway के टोल प्लाजा पर MLFF तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से बिना किसी बैरियर या रुकावट के टोल वसूला जा सकेगा। इस सिस्टम की वजह से वाहनों को टोल देने के लिए रुकने या अपनी रफ्तार कम करने की जरूरत नहीं होगी। यह सिस्टम गाड़ी के चलते समय ही उसके FASTag और रजिस्ट्रेशन नंबर को पढ़ लेता है और ऑटोमैटिक टोल के पैसे काट लेता है।
खबरें और भी
हालांकि, एक्सप्रेसवे से बाहर निकलने वाले पॉइंट पर टोल पेमेंट मैन्युअल तरीके से हो रहा है लेकिन अधिकारी जल्दी ही इसे भी फ्री-फ्लो सिस्टम पर काम कर रहे हैं।
किन शहरों को जोड़ता है?
गंगा एक्सप्रेस वे UP के 12 जिले- मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभलस बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है। इस पूरे रास्ते को 12 अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है और हर हिस्सा लगभग 49 से 53 किमी लंबा है।