यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Disha Patani Birthday: दिशा पटानी को पसंद हैं लग्जरी कारें, Collection में शामिल हैं मर्सिडीज से लेकर रेंज रोवर
एम एस धोनी पर बनी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली Actress Disha Patani 13 June को अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड की इस अदाकारा को भी अन्य ...और पढ़ें

HighLights
- बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं
- एक्ट्रेस के पास कई बेहतरीन और दमदार कारें हैं
- दिशा के पास रेंज रोवर, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कंपनियों की कारें हैं
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में से एक Disha Patani का आज जन्मदिन है। अन्य सितारों की तरह दिशा को भी कई बेहतरीन कारों कार शौक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की Car Collection में कौन सी दमदार और लग्जरी कारें हैं। हम इसकी जानकारी इस खबर में दे रहे हैं।
Range Rover Sport HSE
ब्रिटिश एसयूवी निर्माता रेंज रोवर की स्पोर्ट एचएसई जैसी दमदार एसयूवी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के कार कलेक्शन में शामिल है। कई मौकों पर दिशा को इस एसयूवी का उपयोग करते हुए देखा जा चुका है। इसकी कीमत 2.64 करोड़ रुपये है। इसमें कंपनी की ओर से दो लीटर चार सिलेंडर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे 296 बीएचपी की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
Mercedes Benz S450
मर्सिडीज की ओर से एस 450 भी दिशा पटानी की कलेक्शन में शामिल बेहद लग्जरी कार है। मैट ब्लैक रंग की इस कार में दिशा को कई मौकों पर देखा गया है। जानकारी के मुताबिक इसकी कीमत करीब 1.80 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 60 महीनों में Kia ने Export का बनाया रिकॉर्ड, जानें विदेशों में कौन सी गाड़ी की रही सबसे ज्यादा मांग
BMW 7 Series
रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने बीते साल बीएमडब्ल्यू की दमदार कार 7 सीरीज को भी खरीदा था। दिशा के पास 7 सीरीज की 740i M Sport वेरिएंट है। जिसकी कीमत करीब 1.78 करोड़ रुपये है। इस कार का मैट सफायर ब्लैक रंग दिशा पटानी के पास है। जिसमें तीन लीटर का इन लाइन छह सिलेंडर इंजन दिया जाता है, जिससे इसे 375 बीएचपी और 520 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
खबरें और भी
Honda Civic और Cruze
दिशा के पास होंडा की सिविक सेडान कार भी है। जिसकी कीमत करीब 19 लाख रुपये है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास अमेरिकन कंपनी शेवरले की क्रूज भी है।
यह भी पढ़ें- कार इंश्योरेंस में जरूर शामिल करें यह Add On, चोरी होने पर मिलेगी पूरी कीमत, जानें डिटेल