12 करोड़ की Ferrari में हनुमान चालीसा सुनते हैं Hardik Pandya, क्या है कार की टॉप स्पीड और फीचर्स
Hardik Pandaya Ferrari: भारतीय क्रिकेटर और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी लाइफस्टाइल और आस्था के बारे में नया और दिलचस्प खुलासा किया है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंड Hardik Pandaya ने हाल ही में Ferrari 12Cilindri खरीदी है। इस कार की कीमत लगभग 8.5 करोड़ (एक्स-शोरूम) रुपए है। इसके बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ इस सुपरकार में देखा गया था।
हार्दिक पांड्या और हनुमान चालीसा
क्रिकेटर Hardik Pandaya ने हाल ही अपनी पसंद के बारे में एक बात शेयर की है। उनका कहना है कि हनुमान चालीसा सुनना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। पांड्या का कहना है कि वह अपनी लग्जरी सुपरकार Ferrari 12Cilindri चलाते समय भी हनुमान चालीसा सुनते हैं। उनका मानना है कि यह उन्हें हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के बीच भी जमीन से जोड़े रखता है।
उनके ये बयान सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई प्रशंसक उनकी आधुनिक लाइफस्टाइल और आध्यात्मिकता के इस मेल को काफी पसंद कर रहे हैं।
Ferrari 12Cilindri इंजन और पावर
इसमें 6.5 लीटर का V12 इंजन लगा है। यह इंजन 830hp का पावर और 678nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-सपीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसकी सबसे खास बात है कि यह महज 2.9 सेकंड्स में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 340 किमी/घंटा से भी ज्यादा है।
Ferrari 12Cilindri का केबिन
Hardik Pandaya की इस कार के अंदर आधुनिक डुअल-कॉकपिट लेआउट दिया गया है। इसमें 15.6 इंच की बड़ डिजिटल इस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके अलावा कार के अंदर इंटरटेनमेंट के लिए 10.25 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।
खबरें और भी
विश्व कप जीत का जश्न और नई फरारी
T-20 World Cup 2026 जीतने के बाद Hardik Pandaya ने नई फरारी कार खरीदकर अपनी जीत का जश्न मनाया था। उन्होंने Ferrri 12Cilindri खरीदी। भारत में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.5 करोड़ रुपए है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसका ऑन-रोड खर्च 12 करोड़ तक बताया जाता है।