Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान दिखी Hero XPulse 421, जानें क्या होगी इसकी कीमत और फीचर्स

    Updated: Tue, 16 Jun 2026 12:30 PM (IST)

    Hero X Pulse 421: हीरो कंपनी की नई एडवेंचर बाइक XPulse 421 को लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइए जानतें है कि इसमें क्या फीचर्स मिलने की उम ...और पढ़ें

    IMAGE SOURCE: Shiftinggears

    IMAGE SOURCE: Shiftinggears

    HighLights

    1. XPulse 421 लद्दाख के खारदुंग ला में टेस्टिंग के दौरान दिखी।

    2. इसमें 421cc इंजन, TFT स्क्रीन और क्रूज कंट्रोल मिलेंगे।

    3. अनुमानित कीमत 2.75 लाख से 3.20 लाख रुपये होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp की आने वाली नई एडवेंचर मोटरसाइकिल एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाइक का नाम XPulse 421 हो सकता है। इस बार इस बाइक को लद्दाख के Khardung La में देखा गया है जो दुनिया के सबसे ऊंचे रास्तों में से एक है।

    बाइक की टेस्टिंग

    Hero की इस टेस्ट बाइक पर टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी हुई थी। इसके साथ ही Hero की दूसरी बाइक्स भी देखी गई हैं। Khardung La में टेस्टिंग करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि इस रास्ते पर बेहद खराब मौसम, ऑक्सीजन की कमी, उबड़-खाबड़ रास्ते और भारी चढ़ाई मिलती है। यह रास्ता इंजन की परफॉर्मेंस, कूलिंग सिस्टम, सस्पेंशन सेटअप और बाइक की मजबूती को परखने के लिए सबसे अच्छा है।

    कैसा है इसका डिजाइन?

    इस बाइक को बेहतरीन एडवेंचर बाइक बनाने के लिए लंबी विंडस्क्रीन और हैंडगार्ड, मेटल बैश प्लेट और रैक, मेटल फुटपेग्स जो खराब रास्तों में राइडिंग की मदद करेंगे, जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसका साइलेंसर काफी ऊपर की तरफ उठा हुआ है जो पानी वाले रास्तों को पार करने में मदद करेगा। तस्वीरों में इसका फ्यूल टैंक काफी बड़ा लग रहा है जिससे यह एक बार में लंबी दूरी तय कर सकेगी।

    इंजन और पावर

    इस बाइक में 421cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह इंजन लगभग 45PS की पावर जनरेट करेगा जो इस सेगमेंट की बाकी बाइक्स के बराबर है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है और उम्मीद है कि इसमें क्विकशिफ्टर भी मिले। ऑन-रोड और ऑफ-रोड बेहतर प्रदर्शन के लिए इसके इंजन में शानदार मिड-रेंज मिल सकती है जो इसके एडवेंचर लुक को सूट करेगी।

    खबरें और भी

    बड़ी स्क्रीन और नेविगेशन

    इस बाइक में एक बड़ी TFT स्क्रीन दी गई है और उम्मीद है कि यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आ सकती है। राइड मोड्स को बदलने के लिए इसके लेफ्ट स्विचगियर में एक Mode बटन दिया गया है जिससे राइड मोड्स को बदला जा सकता है। इसके अलावा, XPulse 421 में क्रूज कंट्रोल मिलेगा और इसके बटन दाईं तरफ दिए गए हैं।

    साथ ही, बाइक की जरूरत को देखते हुए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और स्विचेबल रियर ABS भी मिल सकता है।

    कीमत और लॉन्च की तारीख

    Hero X Pulse 421 की कीमत लगभग 2.75 लाख रुपए से लेकर 3.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होन के बाद XPulse का मुकाबला KTM 390 एडवेंचर रेंज और Royal Enfield Himalayan 450 जैसी बाइकों से होगा।

    यह भी पढ़ें- टॉप-10 टायर ब्रांड्स में शामिल हुई 3 भारतीय कंपनियां, Bridgestone और Yokohama को भी छोड़ा पीछे