टॉप-10 टायर ब्रांड्स में शामिल हुई 3 भारतीय कंपनियां, Bridgestone और Yokohama को भी छोड़ा पीछे
Top 10 Tyre Brands: ग्लोबल रैंकिंग 2026 में भारतीय टायर कंपनियों ने भी अपनी जगह बनाई है। दुनिया के टॉप-10 मजबूत टायर ब्रांड्स में भारती की तीन बड़ी कं ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में आई Brand Fincance Tyres 25 2026 की रैंकिंग में भारतीय टायर कंपनियों ने दुनिया के मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। नंबर-1 पर Michelin ने 93.2/100 के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर के साथ दुनिया के सबसे मजबूत टायर ब्रांड के तौर पर अपना पहला स्थान बनाए रखा है। भारत के लिए अच्छी बात है कि दुनिया के टॉप-10 टायर ब्रांड्स की लिस्ट में भारत की तीन कंपनियों ने जगह बनाई है।
दुनिया के सबसे कीमती ब्रांड्स
Brand Finance के मुताबिक Michelin लगातार नौंवे साल भी दुनिया का सबसे कीमती टायर ब्रांड बना हुआ है जिसकी वैल्यू 17% बढ़कर 10.3 अरब डॉलर हो गई है। वहीं, Bridgestone 8.8 अरब डॉलर के साथ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टायर ब्रांड बना हुआ है। दुनिया के टॉप-25 टायर ब्रांड्स की कुल वैल्यू अब 42.3 अरब डॉलर हो गई है।
भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए सबसे मुख्य बात है कि ब्रांड मजबूती के मामले में दुनिया के टॉप-10 ब्रांड्स के तीन टायर ब्रांड शामिल हैं।
भारतीय टायर कंपनियां
इस रैंकिंग से पता चलता है कि भारतीय टायर ब्रांड अब सिर्फ अपने देश तक ही सीमित नहीं रह गए हैं। भारतीय टायर कंपनियों को लोगों का भरोसा और ब्रांड की पहचान के लिए जाना-पहचाना जा रहा है। साथ ही इनके मजबूत नेटवर्क और खेल से जुड़ाव (Motor Sports) की वजह से भी लोग पहचान रहे हैं।
लिस्ट में CEAT भी शामिल
इस लिस्ट में CEAT को 84.9 क ब्रांड स्ट्रेंथ स्कोर के साथ चौथा स्थान मिला है जो कि बहुत जरूरी है। साल 2026 की सबसे मजबूत टायर ब्रांड्स की इस सूची में CEAT ने दुनिया के बड़े नामों जैसे ब्रिजस्टोन, योकोहामा, कॉन्टिनेंटल और पिरेली को भी पीछे छोड़ दिया है। CEAT ने खुद को क मॉडर्न और सेफ्टी पर ध्यान देने वाले और ग्राहकों के पसंदीदा टायर ब्रांड के रूप में बदलने के लिए तेजी से काम किया है।
खबरें और भी
अपोलो टायर्स भी शामिल
Apollo Tyres ने 80.6 के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर के साथ दुनिया के सबसे मजबूत टायर ब्रांड्स में छठा स्थान हासिल किया है। ब्रांड फाइनेंस ने खास तौर पर यह बात सामने रखी है कि साल 2026 में दुनिया के टॉप-25 टायर ब्रांड्स में से Apollo Tyres के ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। इसी लिस्ट में तीसरे नंबर पर MRF भी है जिसका ब्रांड स्ट्रेंथ स्कोर 87.7/100 है।