Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda Amaze के नए वर्जन के लिए लंबा हुआ इंतजार, साल के आखिर में हो सकती है लॉन्‍च

    Updated: Mon, 05 Aug 2024 04:00 PM (IST)

    जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की कॉम्‍ ...और पढ़ें

    होंडा की ओर से अमेज फेसलिफ्ट को कब लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
    होंडा की ओर से अमेज फेसलिफ्ट को कब लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. Honda Amaze Facelift का लॉन्‍च दिसंबर में हो सकता है
    2. पहले इसे फेस्टिव सीजन के समय पर लाए जाने की खबर मिली थी

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली जापानी निर्माता Honda की ओर से मौजूदा कार के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लॉन्‍च के लिए कंपनी ने समयसीमा को बढ़ा दिया है। होंडा किस गाड़ी के फेसलिफ्ट को कब तक ला सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च में होगी देरी

    होंडा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार के तौर पर Amaze को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के फेसलिफ्ट को अब दिसंबर 2024 तक लॉन्‍च किया जा सकता है। इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक फेसलिफ्ट वर्जन को सितंबर या अक्‍टूबर 2024 तक लाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Honda की गाड़ियों पर अगस्त में बंपर छूट, Amaze पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट

    कॉस्‍मैटिक बदलाव होंगे

    जानकारी मिली है कि सेडान कार के फेसलिफ्ट में कई कॉस्‍मैटिक बदलाव किए जाएंगे। जिनमें फ्रंट बंपर, हेडलाइट्स, फ्रंट ग्रिल, रियर प्रोफाइल शमिल है। इसके इंटीरियर में भी कई बदलावों के साथ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। जिसके बाद यह अपने सेगमेंट में अन्‍य कंपनियों को कड़ी चुनौती दे सकती है।

    इंजन में नहीं होगा बदलाव

    अमेज फेसलिफ्ट के इंजन में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम है। उम्‍मीद की जा रही है कि नए वर्जन में भी मौजूदा 1.2 लीटर की क्षमता का इंजन ही दिया जाएगा। जिसके साथ मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन का विकल्‍प ग्राहकों को मिलेगा।

    खबरें और भी

    डिजायर से होता है मुकाबला

    होंडा अमेज को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर से होता है और मारुति भी अपनी डिजायर की नई जेनरेशन को सितंबर तक भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अब होंडा की अमेज का फेसलिफ्ट वर्जन डिजायर की नई जेनरेशन के बाद ही भारत में आएगा।

    यह भी पढ़ें- Honda की Elevate, City, Amaze पर बंपर डिस्काउंट, अगस्त में गाड़ी खरीदने पर कंपनी दे रही फ्री मेंटेनेंस पैकेज