Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda की Elevate, City, Amaze पर बंपर डिस्काउंट, अगस्त में गाड़ी खरीदने पर कंपनी दे रही फ्री मेंटेनेंस पैकेज

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 03:30 PM (IST)

    होंडा अपनी कारों पर अगस्त महीने में अपनी Honda Elevate Amaze और Honda City पर बड़ा डिस्काउंट दे रही है। जिसमें से सबसे ज्यादा डिस्काउंट Honda Amaze पर ...और पढ़ें

    होंडा एलीवेट, सिटी, अमेज पर डिस्काउंट और फ्री मेंटेनेंस का ऑफर।
    होंडा एलीवेट, सिटी, अमेज पर डिस्काउंट और फ्री मेंटेनेंस का ऑफर।

    HighLights

    1. Honda Elevate का माइलेज 15.31 से 16.92 किमी प्रति लीटर है।
    2. Honda Amaze का माइलेज 18.3 से 18.6 किमी प्रति लीटर है।
    3. Honda City का माइलेज 17 से 18 किमी प्रति लीटर है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा कार्स अगस्त महीने में भारत में उपलब्ध अपनी सभी मॉडलों को लिए डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने अगस्त महीने के लिए डिस्काउंट का खुलासा कर दिया है, जो महीने के अंत तक एलिवेट एसयूवी और सिटी और अमेज सेडान पर लागू रहेगी। इतना ही नहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर कंपनी की तरफ से एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि अगस्त में किसी भी होंडा कार की खरीद पर कितना बचत कर सकते हैं।

    Honda Elevate

    अगस्त में एलिवेट SUV पर 65,000 तक की छूट मिल रही है। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में यह हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे मॉडलों को टक्कर देती है। डिस्काउंट में नकद छूट, एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस के अलावा चीजें भी शामिल है। इसके साथ ही कंपनी इसपर तीन साल का रखरखाव पैकेज भी मुफ्त में दे रही है। होंडा एलिवेट को चार वैरिएंट में आती है, जो एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमक 11.58 लाख से 16.20 लाख के बीच है।

    यह भी पढ़ें- Hyundai Grand i10 Nios डुअल-सिलेंडर CNG हुई लॉन्च, मिलेगा सामान रखने के लिए ज्यादा जगह

    Honda Amaze

    होंडा अमेज पर अगस्त में सबसे ज्याद छूट मिल रही है। इस महीने अमेज सेडान पर 96,000 तक की छूट मिल रही है। यह सेडान सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति डिजायर और हुंडई ऑरा जैसी कारों को टक्कर देती है। इसपर नकद छूट, लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस के अलावा एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दे रही है। इतना ही नहीं होंडा इस महीने वाहन चुनने वालों के लिए तीनल का नि:शुल्क रखरखाव पैकेज भी दे रही है। होंडा अमेज 1.2 पेट्रोल और 1.5 डीजल यूनिट के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.93 लाख से 9.86 लाख रुपये के बीच है।

    Honda City

    होंडा की सिटी और सिटी हाइब्रिड सेडान पर अगस्त में 90,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सेडान के ICE-ओनली वर्जन पर 88,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। छूट में नकद लाभ, एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट प्रोग्राम के ऑफर शामिल है। एलिवेट और अमेज की तरह ही सिटी और सिटी हाइब्रिड पर इस महीने खरीदने पर तीन साल के लिए मुफ्त मेंटेनेंस पैकेज का मिल रहा है। होंडा सिटी सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपये है और सिटी हाइब्रिड सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 16.35 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी MG की चमचमाती Electric Car