Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai Grand i10 Nios डुअल-सिलेंडर CNG हुई लॉन्च, मिलेगी सामान रखने के लिए ज्यादा जगह

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 12:25 PM (IST)

    Grand i10 Nios CNG Duo Launched हुंडई ने इंडियन मार्केट में Hyundai Grand i10 Nios CNG DUO हैचबैक कार को लॉन्च कर दिया है। इस तकनीक से साथ हुंडई की दू ...और पढ़ें

    हुंडई ग्रैंड i10 निओस हाई-सीएनजी डुओ डुअल-सिलेंडर तकनीक के साथ लॉन्च।
    हुंडई ग्रैंड i10 निओस हाई-सीएनजी डुओ डुअल-सिलेंडर तकनीक के साथ लॉन्च।

    HighLights

    1. पैसेंजर की सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं।
    2. स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इंटीग्रेटेड ECU दिया गया है।
    3. हिल स्टार्ट असिस्ट और ESP जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने भारतीय बाजार में Hyundai Grand i10 Nios CNG DUO को लॉन्च किया है। नया CNG वेरिएंट अनिवार्य रूप से डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हैचबैक की प्रैक्टिकैलिटी को बढ़ाने में मदद करता है। ग्रैंड i10 निओस हुंडई की लाइनअप में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले वाली दूसरी गाड़ी है। इसके पहले यह तकनीक एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ में दी गई है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास होगा।

    Hyundai Grand i10 Nios CNG के वेरिएंट

    हुंडई ग्रैंड i10 निओस CNG को दो वेरिएंट में पेश किया गया है, जो मैग्ना और स्पोर्टस हैं। इसे डुअल सिलेंडर के साथ पेश किया गया है। इसके मैग्ना वेरिएंट की कीमत 7.75 लाख रुपये और और स्पोर्ट्स वेरिएंट की कीमत 8.30 लाख रुपये एक्‍स शोरूम होगी। कंपनी इसे सिंगल-सिलेंडर के साथ भी पेश करना जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 में मेडल लाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी MG की चमचमाती Electric Car

    Hyundai Grand i10 Nios CNG के फीचर्स

    हुंडई की इस हैचबैक कार में प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL और LED टेल लैंप, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, 20.25 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुटवेल लाइटिंग, रियर एसी वेंट, टिल्ट स्टीयरिंग समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, TPMS हाईलाइन, रियर पार्किंग कैमरा, डे और नाइट IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    कैसा है Hyundai Grand i10 Nios CNG का इंजन?

    हुंडई ग्रैंड i10 निओस हाई-सीएनजी डुओ के इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर बाई-फ्यूल इंजन दिया गया है, जो CNG मोड में 69 Hp की पावर और 95.2 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मैनुअल यूनिट से जोड़ा गया है। इस हैचबैक कार को एक सहज ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के लिए एक एकीकृत ECU भी दिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2024 Audi A6 e-tron से उठा पर्दा, पहली बार दिखेगा ऑल इलेक्ट्रिक अवतार