यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honda Amaze Facelift टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, डिजाइन में बदलाव से लेकर फीचर्स होंगे अपडेट
जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर Amaze को ऑफर किया जाता है। इस सेडान के Facelift को लॉन्च करने की तैयारी ...और पढ़ें

HighLights
- Honda Amaze Facelift को जल्द लॉन्च किया जाएगा
- लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी सेडान कार
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली जापानी निर्माता Honda की ओर से मौजूदा कार के फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस सेडान कार के फेसलिफ्ट वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
हो रही टेस्टिंग
होंडा की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार Honda Amaze Facelift की टेस्टिंग की जा रही है। कंंपनी जल्द ही इसे लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके फेसलिफ्ट वर्जन को हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग यूनिट को पूरी तरह से कवर किया गया है, लेकिन इसके कुछ फीचर्स के साथ टेल लाइट की जानकारी मिल रही है।
होंगे ये बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक सेडान कार के डिजाइन में हल्के बदलाव के साथ ही इंटीरियर और फीचर्स में बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही इसके इंजन को भी बदला जा सकता है। लेकिन इसकी संभावना थोड़ी कम है। टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई यूनिट में इसकी टेल लाइट्स को देखा गया है जो मौजूदा सिटी की तरह हो सकती हैं। इसके अलावा सेडान कार में रिवर्स कैमरा, शॉर्क फिन एंटीना और रियर सीट पर पैसेंजर्स के लिए तीन हेडरेस्ट दिए जाएंगे। इंटीरियर में अमेज का डैशबोर्ड बदला जा सकता है और मौजूदा के मुकाबले नई कार में बड़ा और ज्यादा बेहतर इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Honda Amaze के नए वर्जन के लिए लंबा हुआ इंतजार, साल के आखिर में हो सकती है लॉन्च
इंजन में भी हो सकता है बदलाव
रिपोर्ट्स में जिस तस्वीर को दिखाया गया है उसमें कार पर एमिशन टेस्टिंग सिस्टम को लगा देखा जा सकता है। ऐसे में इस बात की उम्मीद भी की जा रही है कि कंपनी की ओर से अपनी कार में कंपनी फिटेड सीएनजी को भी लाया जा सकता है। दूसरी संभावना यह है कि इसके इंजन में भी बदलाव किया जा सकता है और सिटी, एलीवेट की तरह ही इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जा सकता है।
खबरें और भी
दिसंबर तक हो सकती है लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर 2024 या अगले साल की शुरुआत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा वर्जन के मुकाबले नई अमेज की एक्स शोरूम कीमत में भी मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल इसे 7.93 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।