Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda Cars का भारत को लेकर तगड़ा प्लान, साल 2030 तक लॉन्च होंगी 5 नई SUV कारें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 02:32 PM (IST)

    Honda ने अभी तक भविष्य की SUVs के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोट्स की मानें तो कंपनी 2024 में नेक्स्ट जेनरेशन डब्ल्यूआर-वी के रूप ...और पढ़ें

    इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी चल रहा काम Honda का तेजी से काम
    इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी चल रहा काम Honda का तेजी से काम

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में एसयूवी गाड़ियों की बढ़ती डिमांड देख अधिकतर वाहन निर्माण करने वाली कंपनियों का फोकस इस सेगमेंट पर है। इसी क्रम में होंडा कार्स भारत में आने वाले समय में एक से बढ़कर एक तगड़ी एसयूवी कारें लॉन्च करने को तैयार है। Honda Elevate की लॉन्चिंग इवेंट के दौरान होंडा कार्स इंडिया ने अगले 3 वर्षों में देश में एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की पुष्टि की है। इसके अलावा, जापानी ब्रांड ने 2030 तक हमारे बाजार में एलिवेट सहित कुल 5 नई एसयूवी लॉन्च करने की घोषणा की है।

    इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी चल रहा काम

    होंडा ने पुष्टि की है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी नई एलीवेट एसयूवी पर बेस्ड होगी और इसे 2025-26 तक लॉन्च किया जाएगा। एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, एमजी एस्टोर, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक से होगा। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन MG ZS EV और अपकमिंग Creta पर बेस्ड EV को चुनौती देगा।

    कंपनी का संभावित फ्यूचर प्लान?

    Honda ने अभी तक भविष्य की SUVs के बारे में खुलासा नहीं किया है। हालांकि मीडिया रिपोट्स की मानें तो कंपनी 2024 में नेक्स्ट जेनरेशन डब्ल्यूआर-वी के रूप में एक नई सब-4 मीटर एसयूवी लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल पहले से ही इंडोनेशिया में बिक्री पर है। किफायती कीमत में इसे भारत में लाया जा सकता है। नई डब्ल्यूआर-वी चौथी पीढ़ी के सिटी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर अमेज सब-4 मीटर सेडान भी बनाया गया है। होंडा नेक्स्ट-जेन अमेज पर भी काम कर रही है, जिसे कथित तौर पर 2024 में लॉन्च किया जाएगा।

    होंडा एलिवेट कब होगी लॉन्च

    6 जून को होंडा ने एलिवेट से पर्दा उठा दिया है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने बताया है। इसकी बुकिंग जुलाई में शुरू होगी और इसकी कीमतों का खुलासा दिवाली तक हो सकता है।

    खबरें और भी